फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Imd Predict Heavy Rainfall for Next Upcoming Days Know Dehradun Weather

Uttarakhand Weather: तीन स्टेट हाईवे समेत प्रदेश में 43 सड़कें बंद, अगले चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Mon, 26 Jun 2023 08:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Jun 2023 08:44 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update : सोमवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में छोटी बड़ी 43 सड़कें बंद थीं। इनमें तीन स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल थीं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Imd Predict Heavy Rainfall for Next Upcoming Days Know Dehradun Weather
हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक दिन पहले रविवार को हुई तेज बारिश के बाद सोमवार को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे 43 सड़कें बंद हो गईं।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: हरिद्वार में खतरे के निशान पर पहुंची गंगा, ऋषिकेश में रीवर राफ्टिंग पर लगी रोक
विज्ञापन


लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि सोमवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में छोटी बड़ी 43 सड़कें बंद थीं। इनमें तीन स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों को खोलने के लिए 51 जेसीबी को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के काम में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी, जो अधिकारी कर्मचारी इस काम में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट है। 29 जून को भी प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed