{"_id":"651c5eef014ccf32200f2e18","slug":"molested-the-girl-and-threatened-to-throw-acid-dehradun-news-c-5-1-drn1030-258293-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल युवती को ब्लैकमेल कर रहा युवक, विरोध किया तो दी तेजाब फेंकने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल युवती को ब्लैकमेल कर रहा युवक, विरोध किया तो दी तेजाब फेंकने की धमकी
Wed, 04 Oct 2023 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 06:05 PM IST
सार
युवती मूल रूप से रुद्रप्रयाग की रहने वाली है। वह देहरादून में किराये पर रहती है। युवती का कहना है कि प्रेमनगर निवासी विकास नाम का युवक उसका काफी समय से पीछा कर रहा है।
विज्ञापन
एसिड अटैक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक काफी समय से युवती का पीछा कर रहा है। वह कभी उससे छेड़खानी करता है तो कभी फेसबुक पर अश्लील फोटो डालने की धमकी देता है। जब युवती ने मना किया तो पिछले दिनों युवक ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। युवती के इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि युवती मूल रूप से रुद्रप्रयाग की रहने वाली है। वह देहरादून में किराये पर रहती है। युवती का कहना है कि प्रेमनगर निवासी विकास नाम का युवक उसका काफी समय से पीछा कर रहा है। उसने कई बार मना किया, लेकिन वह उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर ब्लैकमेल कर रहा है। युवती का आरोप है कि विकास ने उसके पिता और भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी है। बीते दिनों जब युवती ने सख्ती से उसे मना किया तो आरोपी ने तेजाब डालकर उसका चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी।
विज्ञापन
Earthquake: भूकंप आने पर साथ छोड़ सकती है भूकंपरोधी तकनीक से बनाई इमारतें, पढ़ें ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विकास उस पर होटल चलने की दबाव बना रहा है। एसओ ने बताया कि आरोपी विकास के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।