फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Buildings made with anti-seismic technology can collapse when an earthquake occurs Uttarakhand News in Hindi

Earthquake: भूकंप आने पर साथ छोड़ सकती है भूकंपरोधी तकनीक से बनाई इमारतें, पढ़ें ये खास रिपोर्ट

Wed, 04 Oct 2023 12:29 PM IST
अलका त्यागी अंकित गर्ग, अमर उजाला, रुड़की
अंकित गर्ग, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Oct 2023 12:29 PM IST
सार

वर्तमान में शहरों और महानगरों में अधिकतर भवन भूकंप तकनीक आधारित कॉलम और बीम की संरचना के आधार पर बनाए जा रहे हैं तो कहा जा सकता है भूकंपरोधी भवनों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
Buildings made with anti-seismic technology can collapse when an earthquake occurs Uttarakhand News in Hindi
भूकंप से दीवारों में पड़ी दरारें - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

तकनीक का सही इस्तेमाल नहीं होने की स्थिति में भूकंप आने पर भूकंपरोधी इमारतें भी आपका साथ छोड़ सकती है। चिंताजनक यह है कि बिल्डिंग बनाते समय तकनीक के इस्तेमाल की पड़ताल निर्माण के दौरान ही हो सकती है। बिल्डिंग बनने के बाद इसे परखा नहीं जा सकता। ऐसे में यह जरूरी है कि निर्माण के समय ही बहुमंजिला इमारतों का ऑडिट हो ताकि छह से अधिक मैग्निट्यूड के भूकंप में भी आपके भवन सुरक्षित रहें। यह बात मंगलवार की दोपहर को भूकंप के आने के बाद बातचीत के दौरान आईआईटी रुड़की के भूकंप इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने कही।

विज्ञापन


वर्तमान में शहरों और महानगरों में अधिकतर भवन भूकंप तकनीक आधारित कॉलम और बीम की संरचना के आधार पर बनाए जा रहे हैं। कहा जा सकता है कि भूकंपरोधी भवनों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन आईआईटी रुड़की के भूकंप वैज्ञानिक प्रो. योगेंद्र सिंह का मानना है कि भूकंप एक प्राकृतिक एवं संवेदनशील मुद्दा है। यह जरूरी नहीं है कि कॉलम और बीम आधारित संरचना पर बनी बहुमंजिला बिल्डिंग भूकंपरोधी सभी मानकों को पूरा करती हो। ऐसे में बड़े भूकंप में ऐसी संरचना वाले भवनों को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि बहुमंजिला भवनों में जो सीमेंट और सरिये के कॉलम खड़े किए जाते हैं। उनमें कॉलम को आपस में और कंक्रीट के साथ मजबूत जोड़ बनाने के लिए कॉलम को चारों और सरिये (हूप) से बांधा जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


Earthquake: हर बार भूकंप दे रहा चेतावनी के झटके...इस वजह से बढ़ा खतरा, वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट

मानकों के अनुसार्, यह हूप प्रत्येक 100 मिलीमीटर की दूरी पर बांधा जाना चाहिए। इसी तरह बीम डालते समय इस हूप की दूरी 150 मिलीमीटर पर होनी चाहिए। इस निर्धारित दूरी पर हूप बांधने से ही बिल्डिंग में भार और इसकी प्रकार की हलचल को सहने की क्षमता आती है। इसके अलावा छत आदि में सरिये की लंबाई कम होने पर उसमें सरिया जोड़ा जाता है। मानकों के अनुसार एक सरिये में दूसरे सरिया इस तरह जोड़ा जाना चाहिए कि इसकी लंबाई सरिये के व्यास की 50 गुना लंबाई (50डी) में एक दूसरे को ओवरलैप करे। तभी छत आदि की ताकत बन पाती है। लेकिन बिना मॉनिटरिंग और बिना क्वालिटी कंट्रोल के इसमें पैसे की बचत करने के लिए लापरवाही होती है। जो भूकंप जैसी आपदा में खतरनाक होती है।

भूकंपरोधी भवन में तीन तरह के बीम महत्वपूर्ण

भूकंपरोधी भवनों में तीन तरह के बीम महत्वपूर्ण होते हैं। इनमें प्लिंथ बीम, डोर बीम और रूफ बीम शामिल है। इंजीनिरिंग और मानकों के अनुसार, इन तीनों बीमों का इस्तेमाल पूरे भवन को आपस में जोड़ता है।  

ताकि एयर पॉकेट बनने से खोखला न रह जाए भवन

भवन बनाते समय अक्सर लापरवाही में कॉलम खड़े करते समय कंक्रीट और सरियों के बीच वाइब्रेटर का सही इस्तेमाल नहीं होता। जिससे बीच में एयर पॉकेट बन जाती है। जिससे कंक्रीट और सरियों के बीच मजबूत बांड नहीं बन पाता। इस तरह से बिल्डिंग बीच-बीच में खोखली हो जाती है। जो आपदा के समय घातक साबित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed