{"_id":"f81af17dc5c3c802529e014e90475ed2","slug":"molestation-in-doon-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ओर फांसी का फैसला, दूसरी तरफ छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ओर फांसी का फैसला, दूसरी तरफ छेड़खानी
अमर उजाला, रजा शास्त्री, देहरादून
Updated Sat, 14 Sep 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह दून अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर भरती रोगियों के तीमारदार निर्भया कांड पर कोर्ट के आने वाले फैसले के संबंध में उत्सुक थे।
विज्ञापन
इसी वक्त प्राइवेट वार्ड 15 के रूम 17 में महिला रोगी नीना के पिता बैंककर्मी गोवर्धन और दूनकर्मी में हाथापाई हो रही थी। महिला रोगी दूनकर्मी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन
चक्कूवाला की रहने वाली रोगी नीना (22) के कूल्हे पर फोड़ा हुआ है। उसे सोमवार को दून अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भरती किया गया था।
रोगी से की छेड़छाड
नीना ने बताया कि शुक्रवार सुबह सफाई कर्मी कई बार कमरे में आया। इस दौरान कर्मचारी ने उससे छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत उसने अपने पिता गोवर्धन से की।
पिता के टोकने पर सफाई कर्मी उनसे भिड़ गया। नीना ने बताया कि सफाईकर्मी ने दो बार उसके पिता पर हाथ उठाया। घटना के बाद सफाई कर्मी हरिओम ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा आरएस असवाल से शिकायत की कि रोगी के पिता ने उससे मारपीट की है।
विज्ञापन
अस्पताल ने की निंदा
बाद में अस्पताल कर्मियों ने सभा कर घटना की निंदा की और रोगी के पिता पर मारपीट का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि अस्पताल के कर्मचारी पेशबंदी में ऐसा कर रहे हैं।
पहले जो लोग रोगी के पक्ष में थे, बाद में कर्मचारी की तरफ पाला बदल लिया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच मेट्रन से करा रहे हैं।