फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molestation charge against badrinath rawal

छेड़छाड़ः बदरीनाथ के मुख्य पुजारी गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2014 10:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली, देहरादून
अमर उजाला, दिल्ली, देहरादून Updated Wed, 05 Feb 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
molestation charge against badrinath rawal

बदरीनाथ के (मुख्य रावल) वी केशवन नंबूदरी के खिलाफ दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर रावल केशवन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने रावत को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

पद से हटाया गया
दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तारी के बाद बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के चेयरमैन गणेश गोदियाल ने रावल केशव प्रसाद नम्बूदरी को पद से हटा दिया है।

अब उनकी जगह नायब पुजारी ईश्वर नम्बूदरी बदरीनाथ के नए रावल (मु्ख्य पुजारी) होंगे। समिति की तीन सदस्यीय टीम उन पर लगे आरोपों की जांच भी करेगी।

होटल में छेड़छाड़ का आरोप
महिला का आरोप है कि वो वी केशवन नंबूदरी से होटल में मिली थी। रावल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज हुआ है। रावल को दिल्ली की साकेत अदालत में दोपहर के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें: 5 मई को खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से बदरीनाथ के मुख्य पुजारी की भूमिका में वी केशवन नंबूदरी के गिरफ्तारी के बाद मंदिर के मुख्य कार्यधिकारी बी डी सिंह ने कहा कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है।

बी डी सिंह ने बताया कि धर्माधिकारियों से बैठक के बाद बदरीनाथ के लिए नया रावल चुन लिया गया है। बदरीधाम मंदिर समिति के पास (नायब रावल) ईश्वर नंबूदरी को मंदिर का मुख्य पुजारी चुन लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed