फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Molestation allegation on bollywood singer jubin nautiyal

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल की बर्थडे पार्टी में हंगामा, युवती से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप

Fri, 15 Jun 2018 11:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Molestation allegation on bollywood singer jubin nautiyal
jubin nautiyal

बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल पर उनकी बर्थडे पार्टी के दौरान युवक के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी महिला मित्र से छेड़छाड़ के विरोध में जुबिन ने उसके साथ हाथापाई की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और होटल कर्मचारियों से पूछताछ की।

विज्ञापन


इसके बाद जुबिन की तरफ से भी देर शाम पुलिस को तहरीर दी गई, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर गाड़ी में तोड़फोड़ करने व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
वसंत विहार एसओ हेमंत खंडूरी ने बताया कि शशांक मित्तल निवासी वसंत विहार ने मारपीट की शिकायत की है। उसके अनुसार वह बृहस्पतिवार रात जीएमएस रोड स्थित एक होटल में गायक जुबिन की बर्थडे पार्टी में गया था। इस बीच वह किसी काम से पार्टी हॉल से बाहर चला गया। वहां से लौटा तो देखा कि जुबिन उनकी महिला मित्र से छेड़छाड़ कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Molestation allegation on bollywood singer jubin nautiyal
पुलिस

इसका शशांक ने विरोध किया तो जुबिन ने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जैसे-तैसे वह वहां से जान बचाकर बाहर निकल आया। खंडूरी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए उन्होंने होटल मैनेजर व अन्य लोगों से भी बातचीत की है। पता चला है कि बर्थडे पार्टी में जुबिन ने अपने निजी रिश्तेदारों और परिचितों को ही बुलाया था। इसमें शशांक को निमंत्रण नहीं दिया गया था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जुबिन और शशांक के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

एसओ हेमंत खंडूरी ने बताया कि शुक्रवार शाम को जुबिन की ओर से भी एक शिकायत पुलिस को मिली है। जुबिन का कहना है कि वह दोपहर किसी काम से आईएसबीटी की ओर जा रहा था। इस बीच बल्लीवाला चौक से कुछ आगे जाने पर शशांक व उसके साथियों ने कार रोक ली और खिड़की का कांच तोड़कर उसके साथ हाथापाई की। खंडूरी ने बताया कि जुबिन की शिकायत पर भी उन्होंने जांच शुरू की तो पाया कि जुबिन की फॉर्चूनर कार का शीशा टूटा हुआ है। पुलिस दोनों शिकायतों की गंभीरता से जांच कर रही है। मामले में सच्चाई सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed