फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mohit and Tanisha get a car in the award

पुरस्कार में मोहित और तनीशा को मिली कार

Sun, 01 Mar 2020 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mohit and Tanisha get a car in the award
पवेलियन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में खेल महाकुंभ के 100 मीटर दौड़ के विजेता मोहित पुरोहित और त?
खेल महाकुंभ में अंडर-19 विशेष दौड़ 100 मीटर के विजेता रहे मोहित पुरोहित व तनीशा भट्ट को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडे ने पुरस्कार के रूप में अलग-अलग कार प्रदान की। इसके अलावा अन्य शीर्ष नौ प्रतिभागियों को स्कूटर दिए गए।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने मेडल विजेताओं को जल्द सरकारी नौकरी देेने के प्रयास का भरोसा दिया है। पवेलियन ग्राउंड में युवा कल्याण निदेशालय की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विभागीय मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि खेल महाकुंभ ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है। खेल महाकुंभ में विशेष इवेंट के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में कार व स्कूटर दिए जा रहे हैं, ताकि प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके। इस अवसर पर सचिव बृजेश कुमार संत, संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी, युवा कल्याण उपनिदेशक शक्ति सिंह, उपनिदेशक अजय कुमार अग्रवाल, सहायक निदेशक नीरज गुप्ता, उपनिदेशक खेल एसके सार्की व कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुरस्कार पाने वालों की सूची
पुरुष वर्ग महिल वर्ग पुरस्कार
मोहित पुरोहित तनीषा भट्ट कार
आकाशदीप सिंह (चंपावत), निकिता (टिहरी), स्कूटर
गोपाल ठाकुर (यूएसनगर), रितिका (रुद्रप्रयाग), स्कूटर
दिपांशु कुमार (यूएसनगर), जसकिरन कौर (यूएसनगर), स्कूटर
राकेश रोशन (देहरादून), उत्कर्षा पांडे (नैनीताल), स्कूटर
विशाल कुमार (हरिद्वार), संध्या नेगी (बागेश्वर), स्कूटर
अजय गौतम (यूएसनगर), शालिनी (चमोली), स्कूटर
रोहन सिंह (यूएसनगर), काजल (पौड़ी), स्कूटर
सन्नी यादव (यूएसनगर), गौरी (रुद्रप्रयाग), स्कूटर
सूरज सिंह (पिथौरागढ़), प्रियंका (पौड़ी), स्कूटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed