{"_id":"624e1f03277b1f1a4222f19a","slug":"mohan-bhagwat-said-sangh-s-shakhas-will-start-in-every-village-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य : मोहन भागवत ने कहा- देश के हर गांव में शुरू करेंगे संघ की शाखाएं, खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य : मोहन भागवत ने कहा- देश के हर गांव में शुरू करेंगे संघ की शाखाएं, खाका तैयार
Thu, 07 Apr 2022 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 Apr 2022 04:45 AM IST
सार
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में संघ के कोर ग्रुप की बैठक में शाखाओं के विस्तार और प्रथम व द्वितीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर के आयोजन का खाका तैयार किया गया। आरएसएस वर्ष 2025 में शताब्दी वर्ष पूरा करने जा रहा है।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कोर ग्रुप की चिंतन बैठक के दूसरे दिन शताब्दी वर्ष में संघ के लक्ष्य को लेकर लेकर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि देश के प्रत्येक गांव में संघ की शाखाएं शुरू की जाएंगी ताकि संघ के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
बुधवार को रायवाला स्थित औरावैली आश्रम के विश्व मंदिर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में संघ के कोर ग्रुप की बैठक में शाखाओं के विस्तार और प्रथम व द्वितीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर के आयोजन का खाका तैयार किया गया। आरएसएस वर्ष 2025 में शताब्दी वर्ष पूरा करने जा रहा है।
विज्ञापन
शताब्दी वर्ष में देश के प्रत्येक प्रांत के गांव तक संघ की शाखाएं शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में संघ कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह कार्यवाह मनमोहन वैद्य मौजूद थे।
विज्ञापन