फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mohan bhagwat said Hindu society can United

उत्तराखंड में बोले भागवत, एकजुट किया जा सकता है हिंदु समाज

Tue, 13 Jun 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat said Hindu society can United
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत ने कहा कि समाज और राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर करना हम सबका दायित्व है। परम वैभवशाली भारत के लिए संपूर्ण समाज को संघ के साथ खड़ा होना होगा। समाज के भेद मिटाकर ही हिंदू समाज को एकजुट किया जा सकता है। इसके लिए समाज को तैयार करना स्वयंसेवक का कर्तव्य है। 

विज्ञापन

      
मोहन भागवत सोमवार को जनता इंटर कालेज में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के स्वयं सेवकों के द्वितीय संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। स्वयं सेवकों को राष्ट्र भक्ति का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि सब प्रकार के मतों को साथ लेकर चलना ही समन्वय है।
विज्ञापन


समाज के परिवर्तन में स्वयं सेवक अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। स्वयं सेवकों पर राष्ट्र को मजबूत बनाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। समाज की समस्याओं का समाधान समाज से ही होगा। इसकी योग्यता संघ बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, और क्या बोले मोहन भागवत

mohan bhagwat said Hindu society can United
मोहन भागवत

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता समाज के भेदों को मिटाने से ही संभव होगी। इसके लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करने होंगे। संघ कार्य के लिए दो श्रेणी हैं पहली संगठन श्रेणी दूसरी जागरण श्रेणी। संगठन श्रेणी केवल संगठन शाखा का कार्य करती है जबकि जागरण श्रेणी समाज की आवश्यकता और अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करती है।

स्वयं सेवक का आचरण संघ के विचार के अनुसार ही होना चाहिए। संघ प्रमुख ने संघ शिक्षा वर्ग के दौरान अलग-अलग चरणों में चली बैठकों में स्वयं सेवकों को संबोधित करके उनका मार्गदर्शन किया। वह तीन दिन तक यहां स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed