फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Modi's old dream Char Dham Rail Connectivity 

17 साल पहले PM मोदी ने लिया था प्रण, आज पूरा करने जा रहे अपना सपना

Sat, 13 May 2017 06:28 PM IST
 ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
 ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 May 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Modi's old dream Char Dham Rail Connectivity 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 साल पहले एक सपना देखा था। ज‌िसे वे तब पूरा नहीं कर सकते थे। लेक‌िन अब वे पीएम बन गए हैं तो अपने सपने को पूरा करने के ‌ल‌िए जी जान से जूटे हैं।

विज्ञापन


चारधाम तक रेल कनेक्टिविटी के ताजे एलान ने एकदम से पूरे देश का ध्यान उत्तराखंड तक खींच दिया है। भले ही इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ 13 मई को रेल मंत्री सुरेश प्रभु करने जा रहे हैं, लेकिन इसका खाका पीएम नरेंद्र मोदी ने 17 साल पहले खींच लिया था।
विज्ञापन


तब बद्रीनाथ यात्रा के दौरान मोदी ने ये सवाल उठाया था कि रेल बद्रीनाथ तक आखिर क्यों नहीं आ सकती। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को खुद इस बात का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: UP के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ के बारे में ऐसा सोचते हैं उनके माता-प‌िता 

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि मोदी सरकार ने उत्तराखंड को चारधाम तक रेल कनेक्टिविटी का बड़ा तोहफा दिया है। इससे राज्य को ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों को बहुत बड़ी सुविधा उपलब्ध होगी।

बदरीनाथ दौरे के समय ल‌िया था प्रण

Modi's old dream Char Dham Rail Connectivity 

उन्होंने कहा कि 17 साल पहले मोदी बद्रीनाथ आए थे। उस दौरे में वह भी मोदी के साथ बद्रीनाथ में थे। तब उन्होंने कहा था कि रेल बद्रीनाथ के पास तक लाई जा सकती है।

सीएम ने कहा कि एक जमाने में आखिर कौन सोच सकता था कि पहाड़ पर रेल कनेक्टिविटी और ऑल वेदर रोड जैसी सुविधा मिल सकती है। पीएम ने जब ये प्रण ल‌िया था तब यह सपने जैसा था, लेकिन अब वे इसके करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास का रोड मैप पीएम नरेंद्र मोदी के जेहन में तैयार है।

पढ़ें: आख‌‌िरी पलों में न‌िर्भया ने अपनी माँ से जो बाते कहीं, वो आपको भी अंदर तक ह‌िला देंगी

सीएम ने बताया कि पीएम के केदारनाथ दर्शन के लिए आने पर कई लोगों ने पूछा कि मोदी से उत्तराखंड ने क्या मांगा है। जवाब में ये ही कहना है कि मोदी बिन मांगे उत्तराखंड को सब कुछ दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed