फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi rally in uttarakhand

मोदी का मिशन उत्तराखंड, एक दिन में 5 रैली

Mon, 28 Apr 2014 12:12 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Apr 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
modi rally in uttarakhand

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब नरेंद्र मोदी का फोकस उत्तराखंड पर है। अब उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों में मोदी की जनसभाएं होगीं। टिहरी संसदीय क्षेत्र में जनसभा आखिरी समय में तय हुई है।

विज्ञापन


टिहरी के हरबर्टपुर में रैली होने से अब हर लोकसभा सीट पर मोदी की एक रैली हो जाएगी। मोदी टिहरी से ही उत्तराखंड में अपना चुनावी अभियान 29 अप्रैल को शुरू करेंगे।
विज्ञापन


अंतिम चरण में पहुंचे प्रचार में मोदी की जनसभाएं भाजपा को ताकत देने के साथ चुनावी गरमी को और बढ़ाएंगी। मोदी की जनसभाओं की सुरक्षा को लेकर गुजरात पुलिस के अधिकारी देहरादून पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने पूरे संगठन को उतारा

modi rally in uttarakhand

इसके बाद चार अन्य जनसभाएं अल्मोड़ा, श्रीनगर, हल्द्वानी और रुड़की में प्रस्तावित हैं। टिहरी संसदीय सीट पर होने वाली इस रैली में भीड़ जुटाकर भाजपा पूरे गढ़वाल में संदेश देने की तैयारी में है।

हरबर्टपुर में रैली कराने का निर्णय भी भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा है। पिछले साल दिसम्बर में मोदी की रैली देहरादून के परेड ग्राउंड में हुई थी।

विकासनगर से सहसपुर तक मुसलिम बेल्ट का हरबर्टपुर केंद्र बिन्दु है। कांग्रेस ने भी इसी क्षेत्र में पूरी ताकत झोंक रखी है। मोदी की मंगलवार शाम तीन बजे होने वाली रैली में भाजपा ने भीड़ जुटाने के लिए पूरे संगठन को उतार दिया है।

फिलहाल, टिहरी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थकों को इस रैली से काफी उम्मीद है। क्योंकि प्रदेश में मोदी की जो चार रैली तय की गई थी उसमें टिहरी संसदीय क्षेत्र नहीं था। इसलिए भी महारानी खेमा खुश है।

भाजपा को चाहिए भीड़ जुटाऊ नेता

modi rally in uttarakhand
भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने रैली के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री खजानदास होंगे।

इसके अलावा जौनसारी दिग्गज मुन्ना सिंह चौहान, विकासनगर से पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, नीरू देवी, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता समेत कई को बतौर सदस्य शामिल किया गया हैं।

फिर मुन्ना से उम्मीद
विकासनगर क्षेत्र में भाजपा के पास एक ही भीड़ जुटाऊ नेता है। और वह है मुन्ना सिंह चौहान। नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा दिग्गजों की निगाह अभी भी मुन्ना पर ही टिकी है। वैसे भी इस रैली में मुन्ना समर्थकों की भीड़ यह तय करेगी कि उनकी नाराजगी खत्म हो चुकी या बरकरार है।

रैली में भारी भीड़ जुटेगी। पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है, अब यह रैली खासतौर पर टिहरी संसदीय क्षेत्र की जीत की आधारशिला साबित होगी।
-तीरथ सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

दो मई को आएंगे भाजपा के भीष्म पितामह

modi rally in uttarakhand

भाजपा के भीष्म पितामह व पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आड़वाणी आगामी दो मई को अल्मोड़ा व टिहरी से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाए करेंगे। उनकी सभाए पिथौरागढ़ व घनसाली में होंगी।

नरेंद्र मोदी, नितिन गड़करी समेत कई स्टार प्रचारकों के आगमन की तिथियां तय होने के बाद आज भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का कार्यक्रम भी तय हो गया है।

वह दो मई को सुबह 11:30 बजे पिथौरागढ़ में पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3:30 बजे टिहरी संसदीय क्षेत्र के घनसाली में पार्टी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed