{"_id":"768ae62ab8dc34200a6577445d7f8830","slug":"modi-rally-doon-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी टी स्टॉल' से दिया रैली का न्योता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी टी स्टॉल' से दिया रैली का न्योता
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Nov 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो ने घंटाघर चौराहे पर मोदी टी स्टाल लगाया। लोगों को एक रुपये में नीबू की काली चाय पिलाई। चाय पीने वालों को कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में आने का न्योता दिया। इस मौके पर भाजपाई ‘चाय बेचने वाला आएगा-देश बचाएगा’ आदि नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
दून में होने वाली रैली की तैयारी
नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर को परेड ग्राउंड पर प्रस्तावित रैली की तैयारी में रविवार को भाजयुमो ने मोदी टी स्टाल लगाकर एक घंटा चाय बेची। मोर्चा के कार्यकर्ता तीन सौ कप साथ लाए थे। जब तीन सौ कप खत्म हो गए तो टी स्टाल बंद कर दिया गया। शुरुआत में ज्यादा चाय कार्यकर्ताओं ने ही पी। यहां से गुजरने वालों से भाजपाई रैली में आने का आग्रह करते रहे।
विज्ञापन
एक रुपये में मिलेगी चाय
भाजयुमो नेता राजेंद्र सिंह ढिल्लो ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो एक रुपये में चाय मिलेगी। दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजें सस्ती हो जाएंगी। कांग्रेस ने महंगाई बढ़ाकर गरीबों के मुंह से रोटी का निवाला दूर कर दिया है। संयोजक विशाल गुप्ता ने कहा कि लोगों का सोच बदले तो देश बदल जाएगा। मोदी टी स्टाल पर पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता, लच्छू गुप्ता, राजकुमार तिवारी, प्रदीप आनंद आदि रहे।
विज्ञापन