मोदी की रैली पर ‘तीसरी आंख’ की नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की रैली में संदिग्धों पर ‘तीसरी आंख’ की नजर भी रहेगी। रैली में आने-जाने वालों पर नजर को परेड ग्राउंड में 10 सीसीटीवी कैमरे (तीसरी आंख) लग रहे हैं। मंगलवार तक सीसी कैमरे लगने का काम पूरा हो जाएगा। पुलिस और दिल्ली से आई खुफिया एजंसियों की टीमें भी लगातार सूचनाएं जुटाने में लगे हैं।
15 को है रैली
परेड ग्राउंड में 15 दिसंबर को प्रस्तावित मोदी की रैली की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस और प्रशासन में मंथन चल रहा है। सोमवार रात से परेड मैदान में लगे मेले और झुग्गियां वहां से हटा दी जाएंगी। मंगलवार को परेड मैदान पूरी तरह से पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
पासधारक जाएंगे अंदर
इसके बाद पुलिस, प्रशासन, खुफिया विभाग और भाजपा के विशेष पासधारक ही अंदर प्रवेश कर पाएंगे। मंच सज्जा करने वालों के लिए भी पास जारी किए जाएंगे। इस बीच रविवार को भी अस्थायी चौकी से पुलिस और खुफिया टीमों ने संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ की।
पुलिस शहर के होटल, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर भी संदिग्धों केरिकार्ड खंगाल रही है। एसपी सिटी नवनीत भुल्लर ने बताया कि शहर की सीमाओं पर भी चेकिंग हो रही है।