फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in Uttarakhand: People who return from other city will be Quarantine for 14 days

Coronavirus: बाहरी राज्यों से उत्तराखंड वापस आ रहे लोग 14 दिन के एकांतवास में रहेंगे

Thu, 26 Mar 2020 11:20 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand: People who return from other city will be Quarantine for 14 days
- फोटो : अमर उजाला

बाहरी राज्यों से घर वापसी कर रहे लोगों को 14 दिन के एकांतवास में रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में आने से पहले कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करेगी। क्वारंटाइन के दौरान उन पर पूरी निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन


प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि दूसरे राज्यों में काम कर रहे उत्तराखंड के लोग घर वापसी कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश में आने से पहले सभी के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। एहतियात के तौर पर उन्हें घर में ही 14 दिन के क्वारंटाइन में रखा जाएगा। विभाग की टीम भी ऐसे लोगों पर नियमित रूप से निगरानी रखेगी।
विज्ञापन


संक्रमण रोकने को 27 हजार कर्मचारियों को ट्रेनिंग
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के 27 हजार कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। 1311 डॉक्टरों , 862 स्टाफ नर्से सिर्फ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संकट में बड़ी राहत देगा केंद्र का पैकेज: स्पीकर

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार के घोषित पैकेज आम जनमानस के लिए निश्चित रूप से कारगर साबित होगा । उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहे आम जनमानस के लिए राहत वरदान साबित होगी l केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए 1 लाख 70 हजार करोड रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा कर ऐतिहासिक पहल की है।

कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए 20 लाख कोरोना योद्धाओं के लिए 50 - 50 लाख ₹ का बीमा सराहनीय पहल है । इसके साथ ही गरीब परिवारों के लिए तीन महीने तक पांच पांचकिलो राशन एवं एक किलो दाल निशुल्क दिए जाने से आम जनमानस को राहत पहुंचेगी। उन्होंने कोरोना वायरस की महामारी से बचाने के लिए केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट किया l

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed