{"_id":"6665696702df879b6f02cc8b","slug":"modi-government-swearing-in-ceremony-uttarakhand-350-bjp-leaders-will-attend-program-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Modi Government @3.0: मोदी के शपथग्रहण के गवाह बनेंगे प्रदेश के 350 भाजपा नेता, सभी दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Modi Government @3.0: मोदी के शपथग्रहण के गवाह बनेंगे प्रदेश के 350 भाजपा नेता, सभी दिल्ली रवाना
Sun, 09 Jun 2024 02:13 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:13 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का इतिहास रचने जा रहे नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के 350 भाजपा नेता रविवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। उत्साहित नेता नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का इतिहास रचने जा रहे नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। भाजपा का कार्यकर्ता ही नहीं, उत्तराखंड का जनमानस भी मोदी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर उत्साहित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले दो दिनों से दिल्ली में हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
Modi Government @3.0: उत्तराखंड से अजय टम्टा को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह, बुलावा आया
विज्ञापन
उनके अलावा धामी सरकार के मंत्री, पार्टी के विधायक, भाजपा कोर ग्रुप के नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी, लोकसभा के प्रभारी व संयोजक, लोकसभा में चुनाव के लिए बनाए गए विस्तारक समारोह में शामिल होंगे। ये सभी कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच कर चुके हैं।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, कई पदाधिकारी शनिवार को रवाना हो चुके हैं और बाकी रविवार को जाएंगे। सभी केंद्र में लगातार तीसरी बार लोकतांत्रिक गठबंधन की सरकार और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।