फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi government budget not apply in dehradun

उत्तराखंडः लागू नहीं हुआ मोदी का आम बजट

Thu, 07 Aug 2014 04:57 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Aug 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
modi government budget not apply in dehradun

महंगाई से त्रस्त आम आदमी से हर स्तर पर धोखा हो रहा है। आम बजट में जिन वस्तुओं को सस्ता करने की घोषणा की गई थी, वह अभी भी पुराने रेट पर ही मिल रही हैं।

विज्ञापन


राजधानी देहरादून में व्यापारी पुराने स्टाक की आड़ में धोखा कर रहे हैं।

यह दीगर है कि जिन वस्तुओं को बजट में महंगा किया गया, उन पर दुकानदारों ने तुरंत पैसा बढ़ा दिया। सस्ते के चक्कर में ग्राहकों के दुकानदारों से भिड़ने की नौबत है।

विज्ञापन

‘काट’ रहा है जूता

modi government budget not apply in dehradun

विवेक एसजीआरआर पीजी कॉलेज देहरादून से स्नातक कर रहे हैं। घर से दूर रहने वाले विवेक को बीते माह जूते खरीदने थे।

बजट में एक हजार रुपए तक के जूते सस्ते किए जाने की घोषणा हुई तो उन्होंने अपना इरादा 20 दिन के लिए टाल दिया, क्योंकि बजट की अनुशंसाएं आगामी एक अगस्त से लागू होनी थीं।

लेकिन बीते दिन जूते लेने निकले विवेक को उस वक्त घोर निराशा हुई, जब दुकानदारों ने अभी पुराना स्टाक है, कह जूते की कीमत में कटौती से इंकार कर दिया...।

नई बिलिंग का माल तो बिकेगा नए रेट से

modi government budget not apply in dehradun

कंपनी नया माल बनाएगी तो उसकी बिलिंग नई दरों पर होगी। अभी पुरानी बिलिंग का सामान निकल रहा है। इसी वजह से पुराने रेट पर ही बिक रहा है।
- केके ओबराय, जूता व्यापारी, धामावाला बाजार

आरओ भी नहीं दे पा रहा राहत
पानी की शुद्धता के लिए प्रयोग किए जाने वाले आरओ को सस्ता किए जाने की भी बजट में घोषणा की गई, लेकिन यह भी ग्राहकों को पुराने ही रेट पर मिल रहे हैं।

ग्राहक जानने की कोशिश कर रहे हैं, कि जब बजट में इन्हें सस्ता किया गया और 20 दिन का वक्त भी पुराना स्टाक निकालने के लिए मिला तो फिर आखिर क्यों ग्राहकों को कीमत में राहत नहीं दी जा रही।

विज्ञापन

अभी भी बनी है यही कीमत

modi government budget not apply in dehradun

साइज 5 कीमत
7 लीटर- 7500 रुपए (आरओ)
12 लीटर- 8500 रुपए (आरओ, यूवी)
12 लीटर- 9500 रुपए (आरओ, यूवी, टीडीएस)
15 लीटर- 10700 रुपए (आरओ, यूवी, यूएस, टीडीएस)

कंपनियों की तरफ से कटौती नहीं
ज्यादातर कंपनियों के आरओ की कीमत फिक्स है, यह पुराने ही रेट पर आ और बिक रहे हैं। अभी तक कंपनियों की तरफ से इसमें कोई कटौती नहीं की गई है।
- संदीप, आरओ विक्रेता, रायपुर रोड

मोबाइल के चक्कर में मुंह फूला

modi government budget not apply in dehradun

रजत के पास एक स्मार्ट फोन है। वह अपने पिता के लिए एक सस्ता मोबाइल खरीदना चाहते थे।

थोड़े खुश हुए थे कि बजट में इन्हें सस्ता किया गया है। दो हजार का भी मोबाइल खरीदेंगे तो 200 रुपए बच जाएंगे, लेकिन उनकी खुशी पर तब पानी फिर गया।

जब पुरानी बिलिंग का हवाला देते हुए दुकानदार ने मोबाइल के सस्ता मिलने की बात से इंकार कर दिया।

आजकल देसी कंपनियों के फोन 900 रुपए से भी शुरू हैं। ऐसे में एक मोबाइल पर सस्ता होने के बाद 90 रुपए तक बचाए जा सकते हैं। लेकिन फिलहाल पुराना माल नहीं निकल पाया है। नई खरीद नई दर के हिसाब से होगी। तब तक तो पुराना ही लेना होगा। पीछे से माल पुराने रेट पर ही है।
- दीपक, मोबाइल विक्रेता, चकराता रोड

इन वस्तुओं की गई थी सस्ता करने की घोषणा
मोबाइल, डेस्कटाप कंप्यूटर, लैपटाप, कंप्यूटरपार्ट्स, टीवी, 19 इंच से छोटे एलसीडी, टीवी, पैकेज्ड फूड, एक हजार रुपए तक के जूते, खाद्य तेल, आरओ बेस्ड वाटर प्यूरीफायर, एलईडी लाइट, लैंप आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed