फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi do Miracle after 16 april

बोले पितामह, 16 के बाद मोदी करेंगे चमत्कार

Sat, 03 May 2014 08:50 AM IST
अमर उजाला, पिथौरागढ़
अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 03 May 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
modi do Miracle after 16 april

भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने पिथौरागढ़ रैली में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उसने दस साल के शासन में भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, ...तो क्या मुख्यमंत्री जी बे-घर हैं?
विज्ञापन


कांग्रेस का यही भ्रष्टाचार चुनाव में भाजपा की राह आसान कर रहा है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस को धन्यवाद भी दिया।

शुक्रवार को यहां देवसिंह मैदान में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में श्री आडवाणी ने कहा कि 21वीं शताब्दी भारत की शताब्दी होगी और अगले 10-15 साल में भारत महाशक्ति बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 तारीख के बाद देश में बनेगी अच्छी सरकार

modi do Miracle after 16 april

अडवाणी ने कहा कि 16 तारीख के बाद देश में अच्छी सरकार बनने जा रही है और नरेंद्र भाई मोदी चमत्कार करेंगे। निर्धारित समय से 10 मिनट की देरी से 11: 40 पर देव सिंह मैदान के मंच पर पहुंचे आडवाणी ने अपने भाषण की शुरुआत भारतीय राजनीति और संसद में अपनी वरिष्ठता से की।

उन्होंने कहा कि 15वीं लोकसभा में संसद में दो ही वरिष्ठतम सदस्य थे। एक वह स्वयं और दूसरे प्रणव मुखर्जी। प्रणव दा के राष्ट्रपति बनने के बाद वह संसद में वरिष्ठतम सदस्य हैं।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल में उसने भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं।

राज्य गठन में अपनी भूमिका पर जताया संतोष

modi do Miracle after 16 april

राज्य गठन की याद दिलाते हुए आडवाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश का गृहमंत्री होने के नाते मुझसे कहा था कि उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य का बिल संसद में लाना और उसे पास कराना तुम्हारी जिम्मेदारी है।

मुझे संतोष है कि उत्तराखंड राज्य के गठन में मेरी भी भूमिका रही। सभा को आडवाणी ने अपने परंपरागत अंदाज में संबोधित किया। बड़ी संख्या में लोग आडवाणी को सुनने के लिए पहुंचे थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष किशन भंडारी की अध्यक्षता, पूर्व मंत्री प्रकाश पंत के संचालन में हुई सभा में पूर्व मंत्री बची सिंह रावत, प्रत्याशी अजय टम्टा, रैली संयोजक राजेंद्र रावत आदि ने विचार रखे।

प्रत्याशियों के बीच बहस होनी चाहिए

modi do Miracle after 16 april

भाजपा के दिग्गज लालकृष्ण आडवाणी ने चुनाव सुधार पर कहा कि अमेरिका में दोनों प्रत्याशियों के बीच बहस होती है। भारत में भी इस प्रकार आमसभा का प्रचलन न होकर प्रत्याशियों के बीच बहस कराने की परंपरा शुरू होनी चाहिए।

पढ़ें, ...तो क्या मुख्यमंत्री जी बे-घर हैं?

इससे सच और झूठ पकड़ने में जनता को आसानी होगी। ऐसी सभाएं करने की भी जरूरत नहीं रहेगी। देश की जनता इस डिवेट को टीवी पर ही सीधे देखेगी और फैसला करेगी।

इंजीनियरिंग के छात्रों से मिले आडवाणी
आडवाणी का हेलीकॉप्टर जब पिथौरागढ़ के जीआईसी खेल मैदान में उतरा तो वहां मौजूद इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने आडवाणी जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

आडवाणी ने भी उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सुविधाओं की जानकारी ली और भाजपा के सत्ता में आने के बाद और सुविधा बढ़ाने की बात भी कही।

चिंतन में डूबे दिखे लालकृष्ण

modi do Miracle after 16 april

भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शुक्रवार को यहां पिथौरागढ़ दौरे के दौरान गहरे चिंतन में डूबे दिखाई दिए।

उनके मंच में आने के बाद जब अन्य नेता भाषण दे रहे थे तो आडवाणी का 22 मिनट का समय कभी भीड़ को निहारने, कभी गाल, कभी मुंह, कभी सिर तो कभी मूंछों पर हाथ फिराने में बीता। वह कभी आंख मूंद लेते तो कभी हाथों से मुंह ढांप देते।

गहरे चिंतन में डूबे होने के लोग कई मायने निकाल रहे थे। मंच में बैठ रहने के दौरान आडवाणी ने एक दो बार ही पूर्व मंत्री प्रकाश पंत और प्रत्याशी टम्टा से कुछ सेकेंड बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed