फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mock drill-NSG-ATS-kill-terrorists

मॉक डि्रल: एनएसजी और एटीएस ने आईआईआरएस में आतंकियों को किया ढेर

Thu, 02 Mar 2023 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mock drill-NSG-ATS-kill-terrorists
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) के कमांडो ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस) में आतंकी हमले को लेकर एक मॉक डि्रल की। इस दौरान वहां पर बंधक बनाए गए वैज्ञानिकों और स्टाफ को छुड़ाने और काउंटर अटैक का अभ्यास किया गया। प्रदेश में इस तरह की और भी मॉक डि्रल आयोजित की जाएंगी। इसके लिए एनएसजी के 100 से अधिक कमांडो देहरादून पहुंचे हैं। उधर, शाम को आईएसबीटी स्थित एक मॉल में भी मॉक डि्रल की गई।
विज्ञापन


मॉक डि्रल के तहत बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना फ्लैश की गई थी कि आईआईआरएस में आतंकी घुस गए हैं। उन्होंने वहां स्टाफ को बंधक बना लिया है। इस सूचना पर एसपी सिटी सरिता डोबाल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले संस्थान के चारों ओर चेतावनी टेप लगाकर सील कर दिया। इसके बाद प्रदेश की एटीएस को मौके पर बुलाया गया। कुछ देर में वहां पर एटीएस के सशस्त्र कमांडो, राहत बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ भी पहुंची।
विज्ञापन


एटीएस के मोर्चा संभालने के करीब एक घंटे बाद वहां पर एनएसजी के कमांडो भी पहुंच गए। मॉक डि्रल के तहत आतंकियों ने कमांडो पर गोलियों की बरसात कर दी। काउंटर अटैक में कमांडो की ओर से गोलीबारी की गई। कुछ देर बाद बंधक बनाए गए कर्मचारियों को छुड़ा लिया गया। सूत्रों के अनुसार यहां पर कई आतंकियों को ढेर करने का अभ्यास भी किया गया। हालांकि, पुलिस या किसी अन्य अधिकारी ने इस बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कराची के पुलिस मुख्यालय में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में इस तरह की मॉक डि्रल आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed