फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mobile science labs will start from four districts Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: चार जिलों से होगी चलती-फिरती साइंस लैब की शुरुआत, प्रोजेक्ट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

Wed, 26 Jun 2024 11:58 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 26 Jun 2024 11:58 AM IST
सार

लैब्स ऑन व्हील्स नाम से प्रोजेक्ट आगे चलकर सभी जिलों में संचालित होगा। पहले चरण में चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Mobile science labs will start from four districts Uttarakhand News in hindi
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लैब्स ऑन व्हील्स, यानी चलती-फिरती साइंस लैब की शुरुआत पहले चरण में चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी से होगी, जिसे छह माह बाद सभी जिलों में संचालित करने की योजना है। उत्तराखंड सरकार और यूकॉस्ट परिषद की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मकसद उत्तराखंड के दूरदराज के ग्रामीण और पर्वतीय इलाकों में कक्षा छह से 10वीं तक के विद्यार्थियों को विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित विषयों में क्रियात्मक ज्ञान की वृद्धि के लिए मोबाइल साइंस लैब उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


शासन ने मोबाइल साइंस लैब के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। प्रथम चरण में चार जिलों में छह महीने तक कार्यक्रम का सफल संचालन किए जाने की योजना है। इसके बाद इस प्रोजेक्ट को सभी जनपदों में संचालित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने लैब्स ऑन व्हील्स नाम से चल रहे इस प्रोजेक्ट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को एक बैठक में मोबाइल साइंस लैब प्रोजेक्ट की समीक्षा की।

विज्ञापन

इस दौरान प्रथम चरण में चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी में इस प्रोजेक्ट को संचालित करने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट के तहत बालिकाओं को विशेष रूप से विज्ञान की शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर सचिव रंजना राजगुरु, महानिदेशक बंशीधर तिवारी, यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत व अगस्तया फाउंडेशन के संस्थापक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  जवाब सही या गलत... श्रीदेव सुमन विवि ने नंबर दिए खटाखट, राज्य सूचना आयुक्त ने कुलसचिव को किया तलब

साइंस फिल्मों के प्रदर्शन, लाइव स्काई ऑब्जर्वेशन के निर्देश
मुख्य सचिव रतूड़ी ने राज्य के दुर्गम एवं ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं के लिए साइंस फिल्मों के प्रदर्शन, टेलीस्कॉप से लाइव स्काई ऑब्जर्वेशन, विज्ञान मेलों एवं वर्कशॉप का आयोजन और शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण व कार्यशालाओं के आयोजन के निर्देश दिए।

कहा, मोबाइल साइंस लैब से राज्य के ग्रामीण एवं सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ किया जाए और विज्ञान संचार गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य किए जाए। विद्यार्थियों में व्यावहारिक प्रदर्शन, मॉडल्स, प्रदर्शनों के माध्यम से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक और गणित पाठ्यक्रम में अनुभवात्मक कौशल विकसित करने और व्यावहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने का भी निर्देश दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed