फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mobile phone photography banned in Kedarnath temple

Uttarakhand : केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन से फोटोग्राफी पर प्रतिबंध, बीकेटीसी ने परिसर में लगाए साइन बोर्ड

Mon, 17 Jul 2023 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:27 AM IST
सार

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की और से इस संबंध में धाम में जगह जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के अंदर यदि कोई श्रद्धालु फोटो खींचता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
Mobile phone photography banned in Kedarnath temple
kedarnath temple

विस्तार

केदारनाथ मंदिर में अब मोबाइल फाेन से फटोग्राफी करने पर प्रतिबंध लग गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की और से इस संबंध में धाम में जगह जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के अंदर यदि कोई श्रद्धालु फोटो खींचता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि केदारनाथ मंदिर में आने वाले कई श्रद्धालु रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जिससे धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है। हाल ही में केदारनाथ धाम में एक महिला द्वारा गर्भ ग्रह में नोट बरसाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। 
विज्ञापन


बीकेटीसी ने पुलिस को भी पत्र लिखकर मंदिर परिसर में निगरानी रखने और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा था। बीकेटीसी के अध्यक्ष ने कहा कि धाम में अभी तक क्लॉक रूम की व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालु मोबाइल फोन लेकर दर्शन कर सकते हैं। लेकिन मंदिर के अंदर फोटो और वीडियो नहीं खींच सकते हैं। इस पर प्रतिबंध है। यदि कोई श्रद्धालु आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed