फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA Sahdev Singh Pundir flagged off the magic passenger

Dehradun News: मैजिक वाहन सेवा को किया रवाना

Mon, 07 Aug 2023 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
MLA Sahdev Singh Pundir flagged off the magic passenger
सहसपुर ब्लाक के गुजराड़ा-करनपुर तक संचालित होगी यातायात सेवा
विज्ञापन


सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजराड़ा-करनपुर तक संचालित होने वाली मैजिक यात्री वाहन सेवा को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पूर्व के दिनों में मैजिक वाहन सेवा का संचालन आईएसबीटी देहरादून से मसंदवाला तक होने के कारण ग्राम पंचायत गुजराड़ा, करनपुर, फुलसनी आदि गांवों के निवासियों को अपने साधनों से आवाजाही करनी पड़ती थी। क्षेत्र के अधिकतर निवासी दुपहिया वाहनों से या पैदल चलकर अपने गंतव्यों तक जाने के लिए मजबूर थे।
विज्ञापन




क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के सामने अपनी इस समस्या को रखा था, जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने परिवहन विभाग को मैजिक सेवा को फुलसनी तक संचालित किए जाने के निर्देश दिए। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र के निवासियों की हर समस्या के समाधान का वह प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसा गांव विधानसभा क्षेत्र में होगा जहां यात्री वाहनों की समस्या है तो उसे भी शीघ्र दूर किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अशोक नेगी, पूर्व प्रधान यशवंत सिंह चौहान, ग्राम प्रधान गुजराड़ा करनपुर वीर बहादुर, संदीप धनई, डीएस तोमर, मनोज धीमान, राजेंद्र थापा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed