{"_id":"ed6b38c85aa1dbb6ca674b04d4b872d7","slug":"mla-raised-murder-issue-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन में गूंजा पटेलनगर हत्याकांड मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन में गूंजा पटेलनगर हत्याकांड मामला
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Feb 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेलनगर में बुधवार सुबह हुआ हत्याकांड देर शाम सदन में भी गूंजा। पूर्व स्पीकर और कैंट विधायक हरबंस कपूर ने सदन के सारे काम रोककर इस पर चर्चा करने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप
बाद में स्पीकर ग्राह्यता की अनुमति पर हुई चर्चा में कपूर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ताक पर है और इसका कारण यह भी है कि पुलिस दबाव में है।
पढ़ें, CEO जितना कमाते हैं बदरीनाथ के रावल
विज्ञापन
ऊपर के इशारे पर या तो एफआईआर दर्ज की जा रही है या फिर एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। पिछली एक दर्जन वारदातों का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। प्रेमनगर चौकी पर भीड़ ने हमला बोला और इस मामले में भी कोई जांच नही हुई।
विज्ञापन
विकास पर पड़ेगा असर
हरिद्वार शहर विधायक और पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कानून व्यवस्था का यही हाल रहा तो प्रदेश में औद्योगिक विकास प्रभावित होगा। उद्योगों के लिए जरूरी है कि कानून व्यवस्था चाक चौबंद रहे।
पढ़ें, ताशी-नुंग्शी ने फतह किया 'माउंटेन आफ डेथ'
प्रदेश सरकार एक तरफ नए निवेश की बात कर रही है तो दूसरी तरफ कानून व्यवस्था को बनाए रखने में बुरी तरह से नाकाम रही है।
इंदिरा हृदयेश ने दी सदन को जानकारी
जवाब में संसदीय कार्य मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश पुलिस को दिया गया है।
पढ़ें, ‘सरकार’ बनकर पहली बार पहुंचे हरीश रावत
प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है वह यह है कि मृतक बागपत का रहने वाला था और पिछले कुछ सालों से देहरादून में रहते हुए जमीन के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था।