{"_id":"64a86c55251273e07c0cf597","slug":"mla-munna-singh-chauhan-who-reached-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-194983-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विधायक ने निर्माणाधीन पैथोलॉजी लैब भवन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विधायक ने निर्माणाधीन पैथोलॉजी लैब भवन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने परिसर में बन रहे पैथोलॉजी लैब भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
उप जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल परिसर के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन को तुरंत शिफ्ट करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार को लाइन शिफ्टिंग के कार्य को अतिशीघ्र कराए जाने को कहा। उन्होंने अस्पताल के दोनों भवनों के बीच और एएनएम सेंटर के सामने टिन शेड डालने के आदेश दिए ताकि रोगियों और तीमारदारों को परेशानी न हो। निर्माणाधीन लैब के भवन को शीघ्र बनाने और चिकित्सालय परिसर के अंदर की सड़क को ठीक कराने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू, डाॅ. विजय सिंह, डाॅ. प्रदीप चौहान, डाॅ. केशर सिंह, डाॅ. नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।