{"_id":"650bd718e384c34c5d080357","slug":"mla-munna-singh-chauhan-along-with-mdda-officials-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-249190-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रस्तावित योजनाओं के निर्माण के लिए किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रस्तावित योजनाओं के निर्माण के लिए किया स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन
विद्यालयों में बनने हैं टीन शेड और अतिरिक्त कक्ष
शहीद स्थल का होगा सौंदर्यीकरण
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने एमडीडीए के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित योजनाओं के निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। योजना के तहत स्कूल में टीन शेड, अतिरिक्त कक्ष के साथ ही डाकपत्थर रोड स्थित शहीद स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाना है।
विधायक ने जीआईसी छरबा, हाईस्कूल पश्चिमीवाला, जीआईसी बाढ़वाला, डिग्री कॉलेज डाकपत्थर, डाकपत्थर रोड स्थित शहीद स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एमडीडीए के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, समाजसेवी रिकेश शर्मा, रवि चौहान, भूमि सिंह, सुरेंद्र चौहान, रोशन नेगी, उपप्रधान छरबा रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की मांग
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान को एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कॉलेज परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस राणा, सचिव राहुल तोमर, तुषार कपूर, आशीष बिट आदि शामिल रहे।