वीडियो वायरल मामला: 20 जुलाई तक चैंपियन के जवाब का इंतजार, इसके बाद हो सकता है निष्कासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई करने के लिए भाजपा जवाब का इंतजार कर रही है। 10 जुलाई को पार्टी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के चलते चैंपियन को नोटिस जारी किया था।
उन्हें जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया। 20 जुलाई को नोटिस की समयावधि पूरी हो रही है। चैंपियन की तरफ से नोटिस का सही जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जो कृत्य सामने आया है, वह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस पर पार्टी ने विधायक चैंपियन को नोटिस जारी कर निष्कासन की कार्रवाई करने के लिए जवाब मांगा है।
नोटिस प्राप्त होने के 10 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब देना होगा। सही जवाब न मिलने से निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अनुशासनहीनता की कार्रवाई के लिए पूर्व में गठित समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट पर पार्टी ने 10 जुलाई को व्हाट्सअप, ई-मेल और डाक के माध्यम से चैंपियन को नोटिस भेजा है। 20 जुलाई तक चैंपियन को इसका जवाब देना है।
हाल ही में खानपुर से भाजपा विधायक चैंपियन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वे हथियारों के साथ डांस कर रहे हैं। साथ ही उत्तराखंड के खिलाफ भी अपशब्द भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। चैंपियन के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने भी मोर्चा खोला है।