{"_id":"5cf4b468bdec220755419735","slug":"mla-kunwar-pranav-singh-champion-and-deshraj-karnwal-decision-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक चैंपियन गलत थे या कर्णवाल, एक सप्ताह के भीतर ले लिया जाएगा निर्णय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक चैंपियन गलत थे या कर्णवाल, एक सप्ताह के भीतर ले लिया जाएगा निर्णय
Mon, 03 Jun 2019 11:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन/ विधायक देशराज कर्णवाल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जनपद के दो विधायकों कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल के बीच हुए विवाद में एक सप्ताह में पार्टी फैसला सुना देगी। विवाद की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। समिति ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को रिपोर्ट एक सप्ताह पहले सौंप दी थी, लेकिन इस बीच उनकी व्यस्तता दिल्ली में रही। दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच विवाद हो गया। इस दौरान चैंपियन ने कर्णवाल के जाति प्रमाणपत्र को लेकर कुछ सवाल खड़े किए थे, जिनको लेकर कर्णवाल ने भी पलटवार किया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि पार्टी ने दोनों को अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था। चैंपियन तो इसके बाद भी नहीं माने और देहरादून आकर कर्णवाल के खिलाफ एक पत्रकार वार्ता कर डाली। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर दोनों विधायकों को तलब किया।
विज्ञापन
कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल की मौजूदगी में दोनों विधायकों ने हाथ मिलाकर विवाद पर विराम लगाया। लेकिन फिर भी बयानबाजी जारी रहने पर पार्टी ने पूरे प्रकरण पर प्रदेश महामंत्री खजान दास के अधीन एक कमेटी गठित कर जांच के आदेश दे दिए। कमेटी के सामने दोनों विधायकोंने प्रस्तुत होकर अपना-अपना पक्ष रखा था। इसके बाद कमेटी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी थी।
विज्ञापन
सांसद निर्वाचित होने के बाद से मैं दिल्ली में था। इस बीच विधायक चैंपियन और कर्णवाल के बीच हुए विवाद की रिपोर्ट जांच समिति ने तैयार कर सौंप दी थी। अभी दिल्ली से लौटा हूं, रिपोर्ट का अध्ययन कर एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई के आदेश दे दिए जाएंगे।
- अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष