{"_id":"652cd9521fd05850530dc6ee","slug":"mla-inaugurated-pumping-drinking-water-scheme-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-267259-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विधायक ने किया पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विधायक ने किया पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण
विज्ञापन
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कटापत्थर गांव में जल जीवन मिशन के तहत करीब 1.71 करोड़ रुपये की पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। योजना से करीब 250 परिवार लाभान्वित होंगे।
विधायक ने कहा कि आने वाले कई दशकों तक ग्रामीणों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना का लक्ष्य प्रत्येक घर तक शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाना है। जिसके तहत विधान सभा क्षेत्र में भी योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है।
जल संस्थान के सहायक अभियंता जयपाल सिंह चौहान ने बताया योजना के तहत करीब तीन किमी लंबी लाइनें बिछाई गई हैं। योजना से कटापत्थर लोअर, हरिजन बस्ती, बिन्हारी मोहल्ला, कटापत्थर अपर, लाडीवाला गांव और नरोवाला में पेयजल की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
इस दौरान अपर सहायक अभियंता संजय कुमार, प्रधान प्रतिनिधि प्रवेश कुमार, सहकारी समिति के अध्यक्ष दिनेश रतवाल, नागेंद्र पुंडीर, अर्जुन, दिनेश सिंह, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।