फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mla harish dhami argument with indira hridayesh

क्या हुआ, जो भरे सदन में नेता प्रतिपक्ष पर भड़क गए उन्हीं के विधायक

Wed, 14 Jun 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mla harish dhami argument with indira hridayesh

विधानसभा के भीतर विपक्ष चाहकर भी एकजुट नहीं दिखाई दे रहा है। किसी न किसी मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश अपने ही सदस्यों के प्रत्यक्ष और परोक्ष निशाने पर आ रही हैं। मंगलवार को धारचूला के विधायक हरीश धामी ने इंदिरा हृदयेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सदन के भीतर उन्हें इंदिरा का अपेक्षित समर्थन इसलिए प्राप्त नहीं हो रहा है, क्योंकि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के चयन में उनका साथ नहीं दिया। 
विज्ञापन


धामी की नाराजगी कार्यस्थगन के दौरान तब सामने आई जब स्पीकर प्रेमचंद्र अग्रवाल ने उनकी सूचना पर चर्चा की इजाजत नहीं दी। स्पीकर ने उनकी सूचना को लेने से यह कहकर इनकार कर दिया कि वह पहले ही पांच सूचनाएं ले चुके हैं। मगर धामी पीठ से लगातार अनुरोध करते रहे कि उनकी सूचना लोक महत्व की है और फर्जी नागरिकता से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने स्पीकर को सुझाव दिया कि धामी की सूचना को बुधवार को प्राथमिकता के आधार पर ले ली जाए। इस पर धामी क्षुब्ध हो गए और आवेश में आकर सदन से बाहर चले गए। उनके यकायक बाहर जाने से विपक्ष स्तब्ध रह गया। इस बीच सदन में पहुंचे करन माहरा भी सीट से उठे और धामी के पीछे-पीछे चले गए।

क्या है प्रकरण?

Mla harish dhami argument with indira hridayesh

बाहर आकर धामी ने मीडिया कर्मियों के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर सदन में सहयोग न करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के चुनाव में इंदिरा हृदयेश का विरोध किया था, शायद इसलिए उन्हें उनका समर्थन नहीं मिल रहा है।

..और फिर ठंडे पड़ गए धामी
कुछ देर बाद जब मीडिया के लोग धामी की नाराजगी का हाल जानने पहुंचे तो उन्होंने विवाद से इंकार किया। उन्होंने मामले को तूल न दिए जाने की बात कही।

क्या है प्रकरण?
हरीश धामी के मुताबिक भूपेंद्र सिंह थापा नाम का एक व्यक्ति ग्वालगां में निवास कर रहा है। फर्जी नागरिकता दिखाकर वह पय्यापौड़ी जिला पंचायत का सदस्य बन गया है। जिलाधिकारी जांच में उसके फर्जी होने की पुष्टि हुई है। उसने दो-दो स्थानों से जन्मतिथि के प्रमाण पत्र बनाए हैं। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील मामला बताते हुए कहा कि इससे ज्यादा लोक महत्व का और क्या मामला हो सकता था।

मैंने उनका समर्थन किया। विस अध्यक्ष सूचना नहीं ली तो मैंने उसे अगले दिन प्राथमिकता के आधार पर लेने की बात कही। सभी सदस्यों को मेरा पूरा सहयोग और समर्थन है। धामी ने मेरे बारे में जो कुछ भी कहा है, उसकी मुझे जानकारी नहीं है।
- डॉ. इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed