{"_id":"5b84fce242c79246400ab1d7","slug":"mkp-pg-college-student-protest-on-zero-mark-fight-in-dav-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकेपी कॉलेज में 300 छात्राओं को शून्य अंक मिलने पर हंगामा जारी, डीएवी में दो ग्रुपों में हुई लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमकेपी कॉलेज में 300 छात्राओं को शून्य अंक मिलने पर हंगामा जारी, डीएवी में दो ग्रुपों में हुई लड़ाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 29 Aug 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं छात्राएं
- फोटो : amar ujala
एमकेपी पीजी कॉलेज में एनवायरमेंट साइंस विषय की आंतरिक परीक्षाओं में शून्य अंक आने पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन ने जानबूझकर उत्तर पुस्तिकाएं गायब करने का आरोप लगाया। हालांकि सभी उत्तर पुस्तिकाएं शाम को रहस्यमय तरीके से मिल गईं।
विज्ञापन
बता दें, एमकेपी में बीए प्रथम सेमेस्टर में एनवायरमेंटल साइंस विषय में करीब 200 छात्राओं के शून्य अंक आए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश महासचिव डिंपल शैली के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने कॉपियां खो दी हैं। इस दौरान कुछ छात्राओं की बहस शिक्षिकाओं से भी हुईं। हंगामा बढ़ता देख कॉलेज में पुलिस बुलाई गई और पुलिस ने हंगामा करने वाली छात्राओं को कॉलेज से बाहर कर दिया। प्राचार्य डॉ. सुनीता कुमार ने बताया कि चार कक्षों में हुई एनवायरमेंटल साइंस की उत्तर पुस्तिकाएं मिल गई हैं। देर शाम तक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराई गई है। अब गढ़वाल विवि को सभी छात्राओं के आंतरिक परीक्षाओं के अंक भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाएं गुम होने की जांच
एमकेपी प्राचार्य डॉ. सुनीता कुमार ने उत्तर पुस्तिकाएं गुम होने को गंभीर मामला माना है। इससे सैंकड़ों छात्राओं का भविष्य दांव पर आ गया था। प्राचार्य ने कहा कि इस गंभीर चूक की जांच की जाएगी। इसके लिए जांच समिति गठित की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एमकेपी शिक्षक संघ ने दो छात्राओं के शिक्षिकाओं के साथ गलत व्यवहार करने पर सख्त नाराजगी जताई। शिक्षक संघ ने कहा कि छात्राओं को प्राचार्य ने आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अभद्र व्यवहार करना गलत है।
विज्ञापन
डीएवी में रंजिशन फिर हुई मारपीट
डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को सत्यम छात्र नेता के साथ सत्यम के पूर्व नेता अरविंद चौहान ने मारपीट की। कॉलेज परिसर में जमकर लात-घूंसे चले। इसके बाद मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। वहीं शाम को छात्र नेता दीपक कुमार ने अरविंद चौहान व उनके साथियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौच और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
बता दें, सोमवार को सत्यम शिवम के पूर्व नेता अरविंद चौहान के साथ हुई मारपीट की रंजिश मंगलवार को भी डीएवी में बवाल हुआ। आरोप है कि सत्यम शिवम के छात्र नेता दीपक कुमार जब कॉलेज पहुंचे तो उनके साथ अरविंद चौहान व उनके साथियों ने मारपीट की। झगड़े में उन्हें काफी चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही डालनवाला पुलिस भी मौके पर पहुंची। दीपक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शाम को दीपक कुमार की तहरीर पर अरविंद चौहान और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौच और जान से मारने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं डीएवी में लगातार दो दिन से चल रही छात्र गुटों के बीच रंजिश को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।