{"_id":"8374179a945c9cbc21c76e8feffd99a6","slug":"mistake-in-voter-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार लोगों का वोट डालने का सपना टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार लोगों का वोट डालने का सपना टूटा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Apr 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटर बनने के लिए फार्म-6 भरने के बावजूद आपका वोट डालने का सपना बिखर सकता है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने करीब पांच हजार फॉर्म-6 में खामियां गिनाते हुए तहसील को लौटा दिए हैं।
विज्ञापन
लापरवाही का खामियाजा अब लोगों को भुगतना
फार्म जमा करते वक्त बरती गई लापरवाही का खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ सकता है। समय रहते फार्म दुरुस्त करने के बाद कार्यालय नहीं भेजे जा सके तो लोग वोट नहीं डाल पाएंगे।
विज्ञापन
मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए नौ से 18 मार्च तक अभियान चलाया गया था। इसमें सहसपुर के 23, धर्मपुर के 143, रायपुर के 161, राजपुर के 142, कैंट के 124, मसूरी के 113 और डोईवाला के 79 बूथों से 41 हजार 480 फार्म जमा किए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा 7228 फार्म संशोधन के लिए आए। तहसील में भी हजारों फार्म जमा किए गए। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता पहचान पत्र में संशोधन के लिए 7228 फार्म जमा किए हैं। सूत्रों की मानें तो इन सभी में संशोधन कर पाना संभव नहीं है।
इन कमियों के चलते लौटाया
जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्मों में बीएलओ के हस्ताक्षर नहीं है, कुछ फार्म अधूरे हैं, जैसी वजहें बताकर लौटाए गए हैं। तहसील में इन्हें दोबारा जांचा जा रहा है।
कोई तो रास्ता होगा, कार्ड बना दो साहब
‘पहचान पत्र के लिए ढाई माह पहले फार्म जमा किया था। मगर कार्ड अब तक नहीं मिला। कोई तो रास्ता होगा साहब! मेरा पहचान पत्र बना दो।’
तहसील में वोटर कार्ड बनवाने के लिए इन दिनों लोग चक्कर काट रहे हैं। कुछ को फार्म जमा कराए महीनों गुजर गए। मगर कार्ड नहीं मिला। कुछ ऐसे भी हैं, जो अब तक फार्म जमा कराने को भटक रहे हैं।
तहसील: 1:00 बजे
गरमी में तहसील की सीढ़ियां चढ़कर कार्यालय पहुंचे जल निगम से रिटायर्ड 73 वर्षीय एसपी जैन कहते हैं, बेटे सुगीत का फोटो पहचान पत्र करीब छह महीने पहले खो गया। अब नया बनाना है।
25 रुपए का चालान भी जमा कर दिया। अब बीएलओ से तहसील तो वहां से बीएलओ चक्कर कटाया जा रहा है। जाखन कैनाल रोड की सुनीता सिंह के मुताबिक फार्म किशनपुर केंद्र में जमा किया था। अभी पहचान पत्र नहीं मिला।
तहसील: 1:30 बजे
मैंने दो महीने पहले दफ्तर में पत्नी के साथ फार्म जमा कराया था। पिछली बार भी कार्ड नहीं बन सका था। इस बार पता नहीं बनेगा या नहीं।
तहसील: 2:00 बजे
एसडीएम और स्टाफ फार्म जांचने में जुटे हैं। फर्श पर सैकड़ों फार्म बिखरे पड़े हैं। यह वही फार्म हैं, जिन्हें निर्वाचन कार्यालय से अधूरा बताकर लौटाया गया है।
बीएलओ भी परेशान
मतदाता पहचान पत्र न बन पाने से बीएलओ भी परेशान हैं। बीएलओ एआर मधवाल बताते हैं, लोग पहचान पत्र के लिए आ रहे हैं। बार-बार पूछताछ कर रहे हैं कि पहचान पत्र बना या नहीं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म लौटाए गए हैं। इसमें कुछ कमियां हैं। ठीक कर दोबारा भेजेंगे।
- मोहन सिंह बर्निया, एसडीएम
24 घंटे डाटा एंट्री हो रही है। कुछ फार्मों में कमियां है, जिन्हें तहसील लौटा दिया गया है।
- पीएस रावत, सहायक निर्वाचन अधिकारी