{"_id":"5cf67997bdec220764029f12","slug":"missing-villager-dead-body-found-buried-under-debris-after-cloudburst-in-almora","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: अल्मोड़ा में बादल फटने के दौरान लापता हुए ग्रामीण का शव मिला, मलबे में दबकर हुई बुरी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में बादल फटने के दौरान लापता हुए ग्रामीण का शव मिला, मलबे में दबकर हुई बुरी हालत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 05 Jun 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में चौखुटिया से सात किमी दूर खीड़ा में रविवार को बादल फटने के बाद लापता हुए राम सिंह (48) का शव उसके गोशाले से करीब 50 फीट की दूरी पर डूंगर गधेरे में बरामद हुआ। प्रशासन ने मौके पर ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
2 of 5
अल्मोड़ा में बादल फटने से आई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पत्नी बच्चों के साथ पिछले कई वर्षों से मायके में रह रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर वह भी खीड़ा पहुंच गई थी। इसके बाद राम सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा राहत के तहत चार लाख रुपये दिए जाएंगे।
3 of 5
अल्मोड़ा में बादल फटने से आई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
घटना के तीसरे दिन मंगलवार को डूंगर गधेरे में पोकलैंड से मलबा हटाने के बाद राम सिंह का शव दिखाई दिया। शव करीब पांच मीटर नीचे दबा था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पिछले तीन दिन से राम सिंह को खोजने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अल्मोड़ा में बादल फटने से आई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पत्नी भगवती देवी उर्फ भागुली देवी कई वर्षों से मायके नागाड़ में रह रही थी। घटना की सूचना मिलने पर वह बेटी हेमा (16) और बेटे ललित (14) के साथ खीड़ा पहुंच गई। एसडीएम आरके पांडे की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद रानीखेत से आई चिकित्सकों की टीम ने मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम किया। क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, प्रधान पति लक्ष्मणसिंह नेगी, दिगंबर नेगी आदि भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 5
अल्मोड़ा में बादल फटने से आई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
सार्थक प्रयास संस्था ने खीड़ा में आपदा प्रभावित सात परिवारों को कपड़े, साड़ियां, स्वेटरें और राशन बांटा। इस मौके पर संस्था के पवन तिवारी, गोकुल कांडपाल, रेनु, दिगंबर नेगी आदि मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।