{"_id":"63b91d2fa3c4ec48c335789b","slug":"missing-student-is-active-on-instagram-transferred-six-lakh-rupees-from-account-roorkee-uttarakhand-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: इंस्टाग्राम पर एक्टिव है लापता छात्र, खाते से छह लाख रुपये ट्रांसफर, फिर दोस्त को किया ये मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: इंस्टाग्राम पर एक्टिव है लापता छात्र, खाते से छह लाख रुपये ट्रांसफर, फिर दोस्त को किया ये मैसेज
Sat, 07 Jan 2023 01:20 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 07 Jan 2023 01:20 PM IST
सार
अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सिविल लाइंस रुड़की आया मुकुल लापता हो गया। पड़ताल में पता चला है कि उसके खाते से दूसरे खातों में करीब छह लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में भी छात्र दिल्ली की बस में सवार होता दिख रहा है।
विज्ञापन
instagram
- फोटो : iStock
विस्तार
लापता पॉलीटेक्निक छात्र इंस्ट्राग्राम पर एक्टिव है। वहीं पुलिस को अब तक उसका सुराग नहीं लगा है। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह निवासी मुकुल सैनी नगला इमरती पॉलीटेक्निक का छात्र है। छात्र ने अपने दोस्त को मैसेज भेजकर बता रहा है कि उसकी तलाश न की जाए।
विज्ञापन
सोमवार को अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर सिविल लाइंस रुड़की आया मुकुल लापता हो गया। पड़ताल में पता चला है कि उसके खाते से दूसरे खातों में करीब छह लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में भी छात्र दिल्ली की बस में सवार होता दिख रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: बच्चा अपहरण करने के मामले में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त, 50 हजार में था बेचा
विज्ञापन
वहीं अब, छात्र ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे हैं। इसमें वह दोस्तों से कह रहा है कि वह वापस नहीं आएगा। परिजनों ने एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह से मिलकर उसे तलाशने की गुहार लगाई है। उन्होंने जल्द बरामदगी का भरोसा दिलाया है।