फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing climber search stop due to bad weather on nanda devi peak

नंदा देवी पर्वत पर लापता आठवें पर्वतारोही की खोज बंद, सात के शव लाने को बनाया हेलीपैड

Fri, 28 Jun 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jun 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Missing climber search stop due to bad weather on nanda devi peak
नंदा देवी चोटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नंदा देवी में पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठवें सदस्य की तलाश मौसम खराब होने से बंद कर दी गई है। सातों पर्वतारोहियों के शवों को घटनास्थल से 600 मीटर नीचे लाया गया है।

विज्ञापन


यहां पर अस्थाई हैलीपैड तैयार कर लिया गया है। मौसम अनुकूल होते ही सभी शवों को हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ लाया जाएगा। 13 मई को मुनस्यारी से नंदा देवी ईस्ट के लिए गए ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकंस और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन  की चपेट में आने से लापता हो गए थे।

विज्ञापन

इनको खोजने गई आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी और एवरेस्ट विजेता रतन सिंह सोनाल के नेतृत्व में 18 सदस्यीय हिमवीरों की टीम ने 23 जून को सात पर्वतारोहियों के शवों को निकालकर 17800 फीट की ऊंचाई पर अस्थायी कैंप तक पहुंचा दिया था। चार दिनों तक खोजबीन के बाद भी लापता आठवें सदस्य का कोई सुराग नहीं लग सका। 

मौसम खराब होने से आठवें लापता पर्वतारोही की खोज बंद कर दी गई है। सात पर्वतारोहियों के शवों को छह सौ मीटर नीचे लाया गया है। यहां पर हैलीपैड तैयार कर लिया गया है।
 - एपीएस निंबाडिया, डीआईजी आईटीबीपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed