फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   miss uttarakhand contest sponsor.

शराब के न बिकने से मिस उत्तराखंड कांटेस्ट पर मंडराया संकट

Wed, 04 Nov 2015 03:09 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Nov 2015 03:09 PM IST
विज्ञापन
miss uttarakhand contest sponsor.

इस बार मिस उत्तराखंड कांटेस्ट पर संकट खड़ा हो सकता है। सात वर्षों से मिस उत्तराखंड के स्पांसर ब्लेंडर्स प्राइड ने शराब न बिकने की वजह से प्रतियोगिता से हाथ खींच लिए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में सब-टाइटल्स राउंड के बीच आयोजक नए स्पांसर्स ढूंढ रहे हैं। हालांकि, गोल्फर्स शॉट (व्हिस्की) से आयोजकों को कुछ उम्मीदें बंधी हैं।

सिन्मिट कम्युनिकेशंस की ओर से 10 वर्षों से मिस उत्तराखंड कांटेस्ट कराया जा रहा है। यह राज्य का एकमात्र मिस उत्तराखंड टाइटल देने वाला कांटेस्ट है।

इस कांटेस्ट से राज्य की युवतियों को काफी उम्मीदें रहती हैं। मिस उत्तराखंड बनी कुछ युवतियां मुंबई में सीरियल्स में काम कर रही हैं तो कुछ साउथ की फिल्मों या विज्ञापनों में।
विज्ञापन


पहली बार आयोजकों के सामने पैसे का संकट
इस साल पहली बार मिस उत्तराखंड कांटेस्ट के आयोजकों के सामने पैसे का संकट खड़ा हो गया है। पिछले सात सालों से इस कांटेस्ट में स्पांसर कर रहे ब्लेंडर्स प्राइड ने प्रतियोगिता से हाथ पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे वजह आबकारी नीति में बदलाव होने के कारण ब्रांडेड शराब नहीं बिकने को बताया जा रहा है। ऐसे में अब मिस उत्तराखंड से पहले होने वाले सब-टाइटल्स राउंड के बीच आयोजकों को पैसे की चिंता सताने लगी है, हालांकि वे नए स्पांसर की तलाश के लिए प्रयास कर रहे हैं।


ब्लेंडर्स प्राइड का माल नहीं बिकने से यह दिक्कत हुई है। फिलहाल गोल्फर्स शॉट से उम्मीदें बंधी हैं, उन्होंने स्पांसर करने के लिए हामी भरी है। यदि ऐसा हो जाता है तो मिस उत्तराखंड कांटेस्ट हमेशा की तरह चकाचौंध भरा ही होगा।
- दलीप सिंधि, डायरेक्टर, सिन्मिट कम्युनिकेशंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed