फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Miscreants encounter with police one SI and miscreant shot Dehradun Uttarakhand News in hindi

Dehradun: अपार्टमेंट में लूट कर फरार हुए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक एसआई और बदमाश को लगी गोली

Mon, 15 Apr 2024 06:29 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 Apr 2024 06:29 AM IST
सार

पर्ल हाइट अपार्टमेंट में एक्सपोर्टर विकास त्यागी के घर पर तीन बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश वहां से करीब आठ लाख रुपये नकद और 20 तोले सोने के जेवरात लूटकर ले गए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। 

विज्ञापन
Miscreants encounter with police one SI and miscreant shot Dehradun Uttarakhand News in hindi
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसंत विहार के पर्ल हाइट अपार्टमेंट में लूट कर फरार हुए बदमाशों की बिहारीगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक एसआई गोली लगने से घायल हो गया और एक बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। दोनों घायलों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, एक अन्य बदमाश गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट अपार्टमेंट में एक्सपोर्टर विकास त्यागी के घर पर तीन बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश वहां से करीब आठ लाख रुपये नकद और 20 तोले सोने के जेवरात लूटकर ले गए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने विकास त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने उनके पूर्व पार्टनर राजीव अग्रवाल व तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। राजीव अग्रवाल से उनका लेनदेन का विवाद चला आ रहा है। बदमाशों ने भी विकास त्यागी से कहा था कि उन्हें अंबाला वालों ने भेजा है और दो करोड़ रुपये का इंतजाम करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra : चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से, पर्यटन विभाग ने दिए चार विकल्प

बदमाश विकास त्यागी के भाई और बेटे को साथ ले गए थे, हालांकि जाते वक्त तीनों बदमाश मोहंड से आगे कार से उतरकर चले गए और उन्हें वापस भेज दिया। घटना के बाद पुलिस टीम को सहारनपुर की ओर रवाना किया गया था। सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस ने मिलकर बिहारीगढ़ में बदमाशों को घेर लिया।

कांबिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इसमें उत्तराखंड पुलिस के एसआई सुनील नेगी के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश फुरकान के पैर में भी गोली लगी है। दोनों घायलों को उत्तराखंड पुलिस कोरोनेशन अस्पताल लेकर आ गई है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उधर, पकड़े गए अन्य बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed