{"_id":"6438692fe146a3536502c985","slug":"miscreants-arrested-muzaffarnagarrobbery-revealed-dehradun-news-c-5-drn1005-130756-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मुजफ्फरनगर से कुछ बदमाश गिरफ्तार, आज हो सकता है लूट का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मुजफ्फरनगर से कुछ बदमाश गिरफ्तार, आज हो सकता है लूट का खुलासा
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी में एमडीडीए के सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुजफ्फरनगर से कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस शुक्रवार को लूट का खुलासा कर सकती है। उधर बताया जा रहा है कि लूटे गए जेवरों की बरामदगी के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर में एक सराफ की तलाश में दबिश दी थी। सराफ के नहीं मिलने पर पुलिस मुजफ्फरनगर कोतवाली पहुंची थी जहां उनकी व्यापारियों से नोकझोंक हुई। हालांकि दून पुलिस के अधिकारी इस बात से अनभिज्ञता जता रही है।
बता दें कि मंगलवार को नेहरू कॉलोनी में एमडीडीए के सेवानिवृत्त इंजीनियर वीके अग्रवाल के घर चार हथियार बंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान उन्होंने हथियारों के बल पर घर में मौजूद महिलाओं को बंधक बनाया और जेवर और नकदी लूट ली।
लूट की घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि नेहरू कॉलोनी पुलिस ने लूट मामले में कुछ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर में पुलिस से नोकझोंक मामला उनके संज्ञान नहीं है। कहा कि मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।