फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minority scholarship scam case in Uttarakhand Ministry will give SOP FIR will be filed on its basis

Uttarakhand: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला प्रकरण...मंत्रालय देगा एसओपी, उसके आधार पर दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 21 Jun 2025 05:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Jun 2025 05:17 PM IST
सार

प्रदेश में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला प्रकरण सामने आया था। प्रकरण में अब मंत्रालय  एसओपी देगी। उसके आधार पर एफआईआर दर्ज होगी।

विज्ञापन
Minority scholarship scam case in Uttarakhand Ministry will give SOP FIR will be filed on its basis
छात्रवृति घोटाला (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को शासन ने अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए संचालित केंद्र पोषित छात्रवृत्ति में अनियमितताओं को लेकर कराई गई जांच रिपोर्ट भेज दी है। प्रकरण में मंत्रालय एसओपी देगा, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन

मंत्रालय के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के विश्लेषण में कतिपय संस्थान और स्कूल संदिग्ध पाए गए थे। इसके बाद शासन ने राज्य में 92 संस्थानों और स्कूलों में जांच के आदेश दिए थे। प्रकरणों में जिलों से जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें प्रथमदृष्टया 92 संस्थानों में से 17 संस्थानों में अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति में गड़बड़ी का पता चला है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 25 जून से नामांकन प्रक्रिया, आज से आचार संहिता लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 17 संस्थानों में 1058 छात्रों ने गलत तरीके से छात्रवृत्ति प्राप्त की है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव धीराज गर्ब्याल ने कहा कि जांच रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी गई है। मंत्रालय ने एफआईआर के संबंध में एसओपी देने को कहा है, इस एसओपी के आधार पर ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed