{"_id":"5f88ac5f8ebc3e9bc8193d4c","slug":"minor-kidnapped-and-raped-caught-in-rajasthan-dehradun-news-drn359194232","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला राजस्थान से पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला राजस्थान से पकड़ा
Fri, 16 Oct 2020 03:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
नाबालिग का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने अजमेर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से नाबालिग को मुक्त करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
रायपुर पुलिस के अनुसार गत 12 अक्तूबर को बालावाला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के आधार पर तत्काल बहलाफुसलाकर अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत थी कि नौ अक्तूबर को सुबह 10 बजे उनकी बेटी को अकील नाम का युवक ले गया है। इस मुकदमे की विवेचना एसआई बबीता रावत को सुपुर्द की गई। उप निरीक्षक बबीता रावत के सुपुर्द की गई।
विज्ञापन
इस दौरान सर्विलांस की मदद से पता चला कि अकील पुत्र अनवर निवासी ग्राम सुंदरपुर पोस्ट छुटमलपुर उत्तर प्रदेश ले गया है। पता चला कि वह उसे अजमेर लेकर गया है। इस आधार पर जांच की गई तो एक टीम को अजमेर रवाना किया गया। बुधवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीड़िता को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन