फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minor girl who killed her father along with her lover in Hathras UP arrested in Haridwar Uttarakhand

Uttarakhand: हाथरस में प्रेमी संग मिलकर पिता को मौत के घाट उतार फरार हुई नाबालिग, हरिद्वार में दोनों गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2023 08:17 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Jun 2023 08:17 AM IST
सार

शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक 47 वर्षीय दुर्गेश कांत ने अपनी बेटी को घर पर ही प्रेमी के साथ देख लिया था। पिता ने नाबालिग बेटी को डांट लगा दी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता के सिर पर चाकू से वार किया और फिर चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Minor girl who killed her father along with her lover in Hathras UP arrested in Haridwar Uttarakhand
प्रतीकात्मक - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता को मौत के घाट उतारने वाली नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हरिद्वार में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हाथरस पुलिस टीम के पहुंचने के बाद दोनों का ट्रांजिट रिमांड लिया गया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हाथरस के नगला अलगर्जी गांव निवासी बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक 47 वर्षीय दुर्गेश कांत ने बीते बृहस्पतिवार को अपनी बेटी को घर पर ही प्रेमी के साथ देख लिया था। पिता ने नाबालिग बेटी को डांट लगा दी। यह बात उसे नागवार गुजरी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता के सिर पर चाकू से वार किया और फिर चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: नाबालिग को भगाने का मामला, समुदाय विशेष के सात कारोबारियों ने खाली की दुकानें, पुलिस तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में सूचनाओं का आदान प्रदान हुआ। इसके बाद सीआईयू और पुलिस की टीम तलाश में लगाई गई थी। बुधवार को हरिद्वार पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। हाथरस से पुलिस टीम पहुंची जिसके बाद बाद दोनों का ट्रांजिट रिमांड लिया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी हाथरस पुलिस ही दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed