फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minor daughter misdeeds mother trust broken for the second time Selaqui Vikasnagar Dehradun Crime News

नाबालिग से दुष्कर्म: दूसरी बार टूटा मां का भरोसा...बेटी को बहन के पास भेजा था पढ़ने, मौसा निकला दरिंदा

Sat, 29 Nov 2025 12:25 PM IST
रेनू सकलानी जितेंद्र जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
जितेंद्र जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Nov 2025 12:25 PM IST
सार

मां ने बड़े विश्वास से अपनी बेटी को बहन के पास पढ़ने भेजा था। सगे मौसा पर 10 वर्षीय बालिका के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता का पिता नाबालिग साली से गलत काम करने आरोप में पहले ही जेल में बंद है।

विज्ञापन
Minor daughter misdeeds mother trust broken for the second time Selaqui Vikasnagar Dehradun Crime News
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : साेशल मीड़िया

विस्तार

बदलते दौर में सेलाकुई की घटना एक बड़ा सबक है। पीड़िता की मां के साथ विश्वासघात का यह पहला मामला नहीं है। पीड़िता के पिता पर भी उसकी मां ने विश्वास किया था, तब उसने उनकी नाबालिग बहन के साथ गलत का किया था। मां ने अपनी बच्ची को माहौल से दूर रखने के लिए उसे सेलाकुई भेजा। उन्हें यह नहीं पता था कि यहां बहन के पति के भेष में एक दरिंदा बैठा है। दो बार भरोसा टूटने से पीड़िता की मां पूरी तरह टूट चुकी है।

विज्ञापन

पीड़िता जौनसार बावर क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता के पिता अपनी नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोप में पहले से जेल में बंद हैं। उसके बाद पूरा परिवार ही बिखर गया। पीड़िता का एक भाई गांव में है और दूसरा भाई प्रेमनगर क्षेत्र में कहीं ढाबे पर नौकरी कर रहा है। पीड़िता की मां मायके में रह रही है। वह अपनी फूल सी मासूम बच्ची को हर बुराई से बचाकर उसे एक उज्ज्वल भविष्य देना चाहती थी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

एक वर्ष पहले पढ़ने के लिए था भेजा
पीड़िता की बहन का विवाह उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के एक गांव में हुआ था। उसके पति की सेलाकुई में एक दुकान है। वह यहीं किराये पर रहे रहे हैं। मां ने बहन और जीजा पर भरोसा कर करीब एक वर्ष पहले उसे पढ़ने के लिए सेलाकुई भेज दिया था।

ये भी पढ़ें...हाथी ने बच्चे को मार डाला: कलेजे के टुकड़े का शव देख मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुई अंत्येष्टि

बेटी भी शहर में इस उम्मीद के साथ आई थी कि खूब पढ़कर काबिल बनने की उसकी उम्मीद को पंख लगेंगे, लेकिन उसके मौसा के रूप में रिश्तों को तार-तार करने वाले दरिंदे ने उसके नन्हे पंख कतर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed