फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant kills baby In Jolly grant funeral took place in a somber atmosphere

हाथी ने बच्चे को मार डाला: कलेजे के टुकड़े का शव देख मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुई अंत्येष्टि

Fri, 28 Nov 2025 07:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Nov 2025 07:37 PM IST
सार

Dehradun News: कालू सिद्ध मंदिर के पीछे वन मार्ग पर हाथी ने छठवीं के छात्र कुनाल को पटक कर मार डाला था।

विज्ञापन
Elephant kills baby In Jolly grant funeral took place in a somber atmosphere
बच्चे का शव देखकर बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जौलीग्रांट में हाथी के हमले में मृत छठवीं कक्षा के छात्र की आज गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। बेटे के शव को देख परिवार में चीत्कार मच गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम कालू सिद्ध मंदिर के पीछे वन मार्ग पर हाथी ने छठवीं के छात्र कुनाल को पटक कर मार डाला था। शुक्रवार को छात्र का शव उनके निवास स्थान कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों और पूरे गांव में कोहराम मच गया। माता-पिता परिजन और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल था। गमगीन माहौल के बीच छठवीं के छात्र कुनाल की जौलीग्रांट में अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन


Pauri Garhwal:  गुलदार को मारने के आदेश, शूटर तैनात...पांच दिनों से धरने पर बैठे लोगों ने किया आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

खाई खोदकर वनमार्ग को बंद किया
कालूवाला में शुक्रवार सुबह वन मार्ग पर गश्त के दौरान एक वनकर्मी का हाथी ने पीछा किया। किसी तरह वनकर्मी ने भागकर जान बचाई। उधर विधायक के कहने के बाद थानो रेंज अधिकारियों ने कालूसिद्ध-धन्याड़ी वन मार्ग के दोनों तरफ खाई खोदकर मार्ग को बंद कर दिया गया है। डीएफओ नीरज शर्मा और रेंजर एनएल डोभाल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

अस्पताल से लेकर अंत्येटि तक वन विभाग रहा साथ
हाथी द्वारा छात्र की जान लेने के बाद थानो रेंजर एनएल डोभाल जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद छात्र के परिजनों को राहत राशि का चेक दिया गया। शुक्रवार सुबह पंचनामे से लेकर देहरादून में पीएम की कार्रवाई तक रेंजर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। अंत्येष्टि का पूरा इंतजाम भी रेंजर द्वारा ही किया गया। जूनियर हाईस्कूल कोठारी मोहल्ले के प्रधानाचार्य अनिरूद्ध सोलंकी, सभासद राजेश भट्ट, अर्जुन रावत, गुड्डू चौहान, बालम सिंह, तेजवीर रावत, राकेश डोभाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed