फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ministry of Economic Affairs wrote a letter in favor of Uttarakhand externally aided scheme

Uttarakhand News: आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने प्रदेश के पक्ष में पत्र लिखा, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 01 Jun 2023 12:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Jun 2023 12:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य के लिए और अधिक विकास योजनाओं की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार की चिंता की मुख्य वजह यह है कि बाह्य सहायतित योजना के तहत 20236 करोड़ में से 11 हजार करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Ministry of Economic Affairs wrote a letter in favor of Uttarakhand externally aided scheme
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड राज्य की बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए सीलिंग तय करने के मामले में आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को उत्तराखंड के पक्ष में पत्र लिखा है। मंत्रालय ने उन परियोजनाओं को सीलिंग से मुक्त रखने की सिफारिश की है, जो पाइपलाइन में हैं और जिनकी सभी स्वीकृतियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन


सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसकी पुष्टि की है। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य के लिए और अधिक विकास योजनाओं की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार की चिंता की मुख्य वजह यह है कि बाह्य सहायतित योजना के तहत 20236 करोड़ में से 11 हजार करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सीमा तय कर देने से खड़ी हो गई नई परेशानी
सरकार अब इन परियोजनाओं में पहली किस्त मिलने का इंतजार कर रही है। ऐसे वक्त में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के सचिव (व्यय विभाग) ने उत्तराखंड के लिए बाह्य सहायतित योजना के तहत परियोजनाओं के लिए करीब 9900 करोड़ रुपये तक सीमा तय कर देने से नई परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के आर्थिक मामलों के मंत्रालय के समक्ष उठाया। बाह्य सहायतित योजनाओं के प्रोजेक्ट इसी मंत्रालय के अनुमोदन के बाद स्वीकृत होते हैं। मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड के पाइपलाइन वाले प्रोजेक्टों को सीलिंग की परिधि से बाहर रखने की पैरवी की गई है। प्रदेश सरकार भी केंद्रीय वित्त मंत्रालय से राहत मिलने को लेकर आशावान है।

मैंने नीति आयोग में बात रखी हैः धामी

बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, मैंने नीति आयोग की बैठक में बात रखी है। प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां विकट हैं। राज्य को विकास के लिए योजनाओं की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री जी की उत्तराखंड पर विशेष कृपा रही है। उन्होंने राज्य को कई अतिरिक्त योजनाएं दी हैं।

Uttarakhand Cabinet: केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बनेंगे चार चिंतन शिविर, आराम कर सकेंगे श्रद्धालु

जल्द केंद्र से मसला उठाएंगे सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द पाइपलाइन वाली परियोजनाओं को सीलिंग से बाहर रखने के लिए केंद्र से मसला उठाएंगे। वह प्रधानमंत्री व केंद्रीय वित्त मंत्री से इस मसले पर मुलाकात भी कर सकते हैं। जल्द ही वह इस बारे में पत्र भी लिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed