फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ministers are not liking Transfer Act, process of transfers is going on in most of departments in state

Transfer Act: मंत्रियों को रास नहीं आ रहा तबादला एक्ट, कुछ विभागों को एक्ट के दायरे से बाहर करने की तैयारी

Sun, 26 Jun 2022 03:33 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Jun 2022 03:33 PM IST
सार

एक्ट को दरकिनार कर कुछ विभागों में पूरे साल तबादलों का सिलसिला जारी रहा। अब कुछ विभागों को एक्ट के दायरे से बाहर किए जाने की तैयारी है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाएं आवश्यक सेवाओं के तहत आती हैं। जहां चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का स्थानांतरण जरूरत के अनुसार करना पड़ता है।
 

विज्ञापन
Ministers are not liking Transfer Act, process of transfers is going on in most of departments in state
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में इन दिनों अधिकतर विभागों में तबादलों की प्रक्रिया चल रही है। एक्ट के मुताबिक दस जुलाई से पहले तबादले होने हैं, लेकिन भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धियों में शामिल एक्ट विभाग के कुछ मंत्रियों को ही रास नहीं आ रहा। वे विभागों को एक्ट के दायरे से मुक्त रखने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


तबादलों में मनमानी पर रोक और पारदर्शिता के लिए 2017 में तबादला एक्ट लागू किया गया। एक्ट में वार्षिक तबादलों के लिए समय-सारणी तय है, इसके बावजूद एक्ट को दरकिनार कर कुछ विभागों में पूरे साल तबादलों का सिलसिला जारी रहा। अब कुछ विभागों को एक्ट के दायरे से बाहर किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रदेश के अटल उत्कृष्ट स्कूलों के शिक्षकों को एक्ट के दायरे से बाहर किए जाने की सिफारिश मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति कर चुकी है। इन शिक्षकों के लिए अलग से नियमावली बननी प्रस्तावित है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को भी एक्ट के दायरे से बाहर रखने की तैयारी है। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाएं आवश्यक सेवाओं के तहत आती हैं। जहां चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का स्थानांतरण जरूरत के अनुसार करना पड़ता है। विभाग के एक्ट के दायरे में आने से तबादलों में दिक्कत पैदा होती है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: अब 10 जुलाई के बाद केवल पैदल यात्रा से ही हो पाएंगे बाबा केदार के दर्शन, थमे हेलीकॉप्टरों के पंख

जबकि वन और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक प्राविधिक शिक्षा और वन विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यक्षमता के अनुसार तबादले होंगे। कार्यक्षमता के अनुसार तय होगा कि किसे कहां जाना है। हालांकि उन्हें यह भी कहा कि इसमें एक्ट का भी पालन किया जाएगा। 

पहले भी हो चुके अधिकारियों को एक्ट से बाहर रखने के प्रयास 

शिक्षा विभाग में अधिकारियों को तबादला एक्ट से बाहर रखे किए जाने के प्रयास किए जा चुके हैं। पूर्व में शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया था, जो लंबित है। 

ये भी पढ़ें...EXCLUSIVE: महंगा होगा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में ठहरना, जंगल सफारी के लिए देने होंगे ज्यादा दाम, बस इन्हें मिलेगी छूट

तबादलों में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य क्षमता देखी जाएगी। इसी के आधार पर उन्हें इधर से उधर किया जाएगा। -सुबोध उनियाल, वन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed