फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ministerial employee protest

मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, पेंच अभी बाकी

Tue, 05 Aug 2014 02:34 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Aug 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
ministerial employee protest

स्टाफिंग पैटर्न वापसी के आदेश के बाद मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया। दिन भर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान कर्मचारियों की आपस में बहस भी हुई।

विज्ञापन


दोपहर तक अंदेशा जाहिर किया जा रहा था कि अगर राजस्व विभाग के दूसरे घटकों ने हड़ताल का समर्थन किया तो स्थिति बिगड़ सकती है।

सोमवार को बुलाई जनरल हाउस की बैठक में कर्मचारियों में मतभेद उभर आए। आखिर में हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया।

स्टाफिंग पैटर्न के विरोध में हड़ताल
लेकिन शाम को डीएसओ कार्यालय में राजस्व कर्मचारी महासंघ की बैठक में मिनिस्ट्रीयल कार्मिक मुद्दा लेकर पहुंचे तो प्रशासन को लगा कि हड़ताल का दूसरे संगठन समर्थन न कर दें।
विज्ञापन


लेखपाल और दूसरे घटकों के हड़ताल पर जाने के अंदेशे से डीएम ने स्टाफिंग पैटर्न वापस ले लिया। इसकी सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने बैठक में अपना मुद्दा नहीं रखा। संघ के प्रांतीय जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि वे स्टाफिंग पैटर्न के विरोध में हड़ताल पर थे। डीएम ने आदेश वापस ले लिया तो हड़ताल समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कई पेंच अभी बाकी

जिस तबादला आदेश से मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के आंदोलन का मामला गरमाया था वह पेंच फंसा हुआ है। डीएम ने स्टाफिंग पैटर्न वापस लेने की घोषणा की है, तबादले निरस्त होने की नहीं। लेकिन कर्मचारी नेता कह रहे हैं कि स्टाफिंग पैटर्न के साथ तबादले का आदेश निरस्त हो गया है।

उत्तरांचल मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार का कहना है कि तबादला आदेश स्टाफिंग पैटर्न से ही संबंधित है। स्टाफिंग पैटर्न वापस होते ही तबादला आदेश निरस्त हो जाएगा।

तबादला आदेश में नए पदनाम कर दिए गए थे। डीएम का कहना है कि कर्मचारियों को जो नए पटल दिए गए हैं, मंगलवार से वे वहीं पर काम करेंगे। कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि आंदोलन में कन्फ्यूजन रहा है। जिस स्टाफिंग पैटर्न का विरोध हो रहा था, वह लागू नहीं हुआ है। कार्मिकों में नाराजगी तबादले से थी। इस संबंध में कोई बात ही नहीं हुई।


पेशकार हड़ताल पर, डीएम बैठे कोर्ट में
कलेक्ट्रेट में पहली बार बिना पेशकार के डीएम ने कोर्ट ली और 67 मामले देखे। इस दौरान तीन मामलों पर बहस हुई और तीन मामलों का निस्तारण किया गया। डीएम ने कोर्ट में 37 मामले राजस्व और 27 मामले फौजदारी के देखे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई कि कलेक्ट्रेट में फाइलें दबी रहती हैं। इससे दूसरे कोर्ट में वादों के निस्तारण में दिक्कत आती है। डीएम तीन घंटे तक कोर्ट में बैठे। इस दौरान हड़ताल पर बैठे पेशकार उलझन में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed