फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister upset with the mess in the education department

Dehradun News: शिक्षा विभाग की अव्यवस्थाओं से मंत्री नाराज

Sat, 20 Dec 2025 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Minister upset with the mess in the education department
देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने विभाग की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के पाबों, खिर्सू, थलीसैण व वीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत विद्यालयों में फर्नीचर, पेयजलापूर्ति, विद्युत कनेक्शन, प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने क्लस्टर विद्यालयों की स्थापना में तेजी लाने, आपदा मद के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने, विद्यालयों के उच्चीकरण प्रस्ताव महानिदेशालय को जल्द उपलब्ध करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डॉ. रावत ने अधिकारियों को प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा कर शिक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed