फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minister surgery without checkup

मंत्रीजी ने बिना जांच ही करवा ली सर्जरी

Fri, 21 Feb 2014 11:06 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Feb 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
minister surgery without checkup

कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल ने बिना जांच के ही अपना नाखून निकलवा लिया। सर्जरी से पूर्व उन्होंने ब्लड शुगर की जांच से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


घाव जल्दी भरने के लिए बाहर की दवाएं लिखीं
बाद में डॉक्टरों ने उन्हें घाव जल्दी भरने के लिए बाहर की दवाएं लिखीं। बुधवार को मंत्री दुर्गापाल विधानसभा में थे, तभी उनके पैर के अंगूठे में तेज दर्द हुआ। तकलीफ ज्यादा बढ़ी तो वह दून अस्पताल आ गए।
विज्ञापन


पढ़ें, अब 42 तक मिल सकेगी सरकारी नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि नाखून उल्टा बढ़ रहा है। नाखून के मांस में धंसने से तकलीफ हो रही है। डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी तो मंत्री बोले, इसी वक्त ऑपरेशन करो। सर्जरी के लिए डॉ. अंशिका अरोड़ा को बुलाया गया।

मंत्री ऑपरेशन के लिए व्यग्र
उन्होंने पैथोलोजिकल जांच कराने के लिए कहा। लेकिन मंत्री ऑपरेशन के लिए व्यग्र थे, वह बोले कि बिना जांच ऑपरेशन करो। डॉक्टर ने ब्लडशुगर की जांच कराने के लिए कहा तो बोले डेढ़ महीने पहले करा ली थी।

पढ़ें, 'मौत' के बीच रहने को मजबूर उत्तराखंड के 337 गांव

इससे डॉक्टर सर्जरी के प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर पाए। जब ऑपरेशन हो गया तो डॉक्टरों ने सर्जन से मंत्री को बाहर की दवा लिखने की सलाह दी, जिससे घाव जल्दी भर जाए।

खुद बीमार है दून अस्पताल
उत्तराखंड से न्यूरो रोगियों को इस आस में दून अस्पताल रेफर किया जाता है कि यहां उन्हें एमआरआई सुविधा उपलब्ध होगी। लेकिन एक माह से अस्पताल की खराब मशीन की वजह से रोगियों को निजी लैब में जाना पड़ रहा है।

पीपीपी मोड पर मशीन लगाने वाली कंपनी का लाखों रुपए का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा। ऐसे में न तो कंपनी, न ही दून अस्पताल प्रबंधन मशीन की मरम्मत में दिलचस्पी ले रहा है।


अस्पताल में एमआरआई मशीन खराब
इस सीजन में ब्रेन अटैक, पैरालिसिस, स्लिप डिस्क, हाथ-पैरों में झनझनाहट और स्पाइनल कॉर्ड के मरीज सबसे अधिक आते हैं।

पढ़ें, इस कब्रिस्तान में आना पसंद करते हैं लोग

इसके अलावा 50 फीसदी एक्सीडेंट के मामलों में सिर की चोट होने पर सीटी स्कैन और एमआरआई की जरूरत पड़ती है। लेकिन दून अस्पताल में एमआरआई मशीन खराब है।

अस्पताल की एमआरआई मशीन दिल्ली के डॉ. हर्ष महाजन को पीपीपी मोड पर दी गई है। डॉ. महाजन ने रिपोर्टिंग का जिम्मा दून एमआरआई के डॉ. हरीश भाटिया को दिया है। जांच टेक्नीशियन के हवाले है।

पढ़ें, ऐसा बैनर बनवाया तो चुनाव से नामांकन खारिज

डॉ. भाटिया एरियर के बाबत कई बार सीएमएस डॉ. आरएस असवाल से बात कर चुके हैं। उधर, डॉ. असवाल का कहना है कि मरम्मत में वक्त लग ही जाता है।

बीपी नपवाने में मरीज घनचक्कर
ब्लडप्रेशर नपवाने के चक्कर में दून अस्पताल के डाक्टर मरीजों को घनचक्कर बना दे रहे हैं। दून अस्पताल की सर्जरी, नेत्ररोग विभाग की ओपीडी में आने वाले मरीजों को ब्लड प्रेशर नपवाने के लिए फिजिशियन के पास भेजा जाता है।

पढ़ें, तेल, शैंपू लीजिए और बिजली का बिल जमा कीजिए


फिजिशियन के चैंबर में भीड़ अधिक होने पर मरीज एक-डेढ़ घंटा इंतजार किया करते हैं। इससे मरीजों को तकलीफ तो होती ही है, फिजिशियन के अहम को भी चोट लग रही है।

एक फिजिशियन ने बताया कि नेत्ररोग विभाग से एक मरीज को पहले बीपी नपवाने के लिए भेजा गया। वही मरीज 20 मिनट के बाद फिर बीपी जांच के लिए आया और कहा कि डॉक्टर ने अब दवा खिलाकर भेजा है।

मैं अभी बाहर से आया हूं। 15 दिन से छुट्टी पर था। एमआरआई नहीं किया जा रहा है, पता नहीं है। लौट आया हूं, अब इसकी जानकारी लेते हैं।
- डॉ. एलके गुसाईं, निदेशक दून ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed