Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister Rekha Arya case SIT to extract secrets from Girdhari seeks three-day police custody remand

रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी से राज उगलवाएगी एसआईटी, मांगी तीन दिन की कस्टडी रिमांड, कई बिंदुओं पर होंगे सवाल

Tue, 17 Nov 2026 09:38 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 17 Nov 2026 09:38 PM IST
सार

रेखा आर्या ने 15 अक्तूबर को कैंट थाने में पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें मारपीट, धोखाधड़ी, धमकी, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और फर्जी दस्तावेज तैयार कर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने समेत कई आरोप लगाए गए थे। तब से इस मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
Minister Rekha Arya case SIT to extract secrets from Girdhari seeks three-day police custody remand
पप्पू गिरधारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रकरण में पुलिस गिरधारी लाल साहू से पूछताछ के लिए तीन दिन की पीसीआर लेने की तैयारी में है। रिमांड मिलने पर एसआईटी आरोपी से कंपनियों के दस्तावेजों में छेड़छाड़, फर्जी हस्ताक्षरों और निदेशक पद से हटाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही मंत्री रेखा आर्या की ओर से लगाए गए अन्य आरोपों पर जवाब तलाशे जाएंगे।

विज्ञापन


रेखा आर्या ने 15 अक्तूबर को कैंट थाने में पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें मारपीट, धोखाधड़ी, धमकी, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और फर्जी दस्तावेज तैयार कर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने समेत कई आरोप लगाए गए थे। मामले की जांच के लिए एसएसपी ने एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। जांच के दौरान पुलिस ने कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की। पांच कंपनियों से संबंधित कुछ दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी मिली, लेकिन मूल दस्तावेज की अब भी तलाश हो रही है।
विज्ञापन


लंबे समय तक फरार रहने के बाद एसआईटी ने छह नवंबर को गिरधारी लाल साहू को झांसी से गिरफ्तार किया था। उसके भतीजे सतेंद्र राठौर को बरेली से पकड़ा गया था। फिलहाल गिरधारी न्यायिक अभिरक्षा में है। एसआईटी कंपनियों के आयकर रिटर्न और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: आइसा का राज्य सम्मेलन, अध्यक्ष नेहा बोरा बोलीं- उत्तराखंड में पर्यावरण से लेकर लोकतंत्र तक पर संकट

Trending Videos

वहीं, वायरल ऑडियो की सत्यता जांचने के लिए गिरधारी के वॉयस सैंपल लेने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस अब रिमांड पर पूछताछ के जरिये दस्तावेजों में कथित हेरफेर की कड़ियां जोड़ने और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट करने की तैयारी में है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि फिलहाल टीम गिरधारी की पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। अदालत से मंजूरी मिलने पर प्रकरण से जुड़े कई सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे।

गिरधारी के जमानत लेने की चर्चाएं
एक तरफ पुलिस पूछताछ के लिए पीसीआर लेने की तैयारी कर रही है दूसरी तरफ गिरधारी के जमानत के प्रयासों की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों की मानें तो गिरधारी के कुछ करीबियों ने देहरादून में डेरा डाल रखा है। जल्द ही जमानत याचिका दायर की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed