फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister Premchand inspected the parade ground, gave instructions to compensate for the loss.

Dehradun News: मंत्री प्रेमचंद ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया, नुकसान की भरपाई के दिए निर्देश

Fri, 27 Oct 2023 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Minister Premchand inspected the parade ground, gave instructions to compensate for the loss.
I
विज्ञापन

IIरावण दहन होने से परेड ग्राउंड में घास जलने और लाइट खराब होने से हुआ है नुकसान
I
I

I
Iबन्नू बिरादरी की ओर से किया गया था रावण दहन का आयोजन
I
I
I
I
I
Iरावण दहन के बाद परेड ग्राउंड में हुए नुकसान देखने के लिए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी को नुकसान की भरपाई करने के निर्देश दिए।
I
Iबन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से परेड ग्राउंड में रावण दहन और दशहरा मेले का आयोजन किया गया था। इससे पहले परेड ग्राउंड में रावण दहन को लेकर कई दिनों तक पेच फंसा रहा। प्रशासन ने रावण दहन के लिए अनुमति देने से इंकार कर दिया था। कमेटी ने कहा था कि परेड ग्राउंड में रावण दहन के बाद नुकसान की भरपाई वह करेगी। तब मंत्री प्रेमचंद के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने परेड ग्राउंड में रावण दशहरा मेले की अनुमति दी थी। मंगलवार को हुए रावण दहन के बाद परेड ग्राउंड की घास जल गई और लाइट के खराब हो गई।
विज्ञापन

I
I
I
Iबृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों और दशहरा कमेटी के साथ परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। मंत्री ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से नुकसान की जानकारी ली। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत किए गए कार्यों में परेड ग्राउंड में घास और पौधों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों को नुकसान का आंकलन कर भरपाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I-------
I
I
I
Iविधायक निधि से होगी नुकसान की भरपाई
I
Iबन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के प्रधान संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि परेड ग्राउंड में रावण दहन के बाद घास और कुछ लाइटों को नुकसान पहुंचा है। विधायक खजान दास ने विधायक निधि से ही परेड ग्राउंड में हुए नुकसान को ठीक कराने का आश्वासन दिया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article