फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minister harak appointed his favorite officer.

उत्तराखंड: 'दबंग' मंत्री ने चहेते को बनाया सचिव, एक का इस्तीफा

Sat, 30 May 2015 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 May 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
minister harak appointed his favorite officer.

सरकार पर दबाव बनाकर मनमाने काम कराने वाले कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह की एक और मनमानी सामने आई है। मंत्री ने अपने चहेते रुद्रप्रयाग के मुख्य कृषि अधिकारी विनय कुमार को जैविक उत्पाद परिषद का सचिव बना दिया।

विज्ञापन


इससे नाराज वर्ष 2003 से बोर्ड में विभिन्न पदों पर रही विनीता शाह ने इस्तीफा दे दिया। मंत्री ने कहा कि उन्हें इस्तीफे की जानकारी नहीं है, लेकिन कोई इस गलतफहमी में न रहे कि वह नहीं रहेंगे तो विभाग नहीं चलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में नारायण दत्त तिवारी सरकार में मुख्य सचिव आरएस टोलिया ने जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जैविक उत्पाद परिषद का गठन किया था। उस दौरान इसमें विनीता शाह को परिषद का सचिव बनाया गया, वह वर्ष 2003 से परिषद में सचिव और वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर काम करती रहीं है, एक महीने पहले ही उन्हें एक बार फिर परिषद का सचिव बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़‌िए, कैसे चहेते को दिलाया बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार

minister harak appointed his favorite officer.

इस बीच संविदा पर रही विनीता को नियमित नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी नियमों के शिथलीकरण की स्वीकृति दी थी, लेकिन उनकी स्वीकृति के साथ ही कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत अपने चहेते रुद्रप्रयाग के मुख्य कृषि अधिकारी विनय कुमार को दून ले आए। विनय कुमार को बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इससे नाराज विनीता ने बोर्ड सचिव को इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों की माने तो उन्हें मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड के सचिव विनय कुमार ने कहा कि विनीता ने उन्हें इस्तीफा दिया है, लेकिन अभी इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ।

बोले मंत्री
मैने पहले विनीता को परिषद का सचिव बनाया था, वह एक महीने इस पद पर रही। लेकिन मुझे प्रमुख सचिव कृषि ने बताया कि विनीता की नियुक्ति गलत हो गई है, इस पद पर कोई सरकारी अधिकारी ही सचिव रह सकता है।
-डॉ. हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed