फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister gave message of drug free Uttarakhand

Dehradun News: मंत्री ने दिया नशा मुक्त उत्तराखंड का संदेश

Sat, 14 Dec 2024 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Minister gave message of drug free Uttarakhand
Iडीआईटी विश्वविद्यालय ने मनाया अपना आठवां दीक्षांत समारोह
विज्ञापन

I
Iडीआईटी विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह शनिवार को भव्य रूप से मनाया गया। उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश दिया। कहा कि देश में नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। ऐसे में युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में पहले स्थान पर रहना होगा। इस मौके पर दीक्षांत समारोह स्मारिका और वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 का विमोचन किया गया।I

Iकार्यक्रम में 29 पीएचडी समेत विभिन्न कार्यक्रमों के 1247 छात्र-छात्राओं, 228 स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं (एमटेक, एमसीए, एमबीए, एम फार्मा, एमए, एमएससी), 979 स्नातक छात्र-छात्राओं (बीटेक, बीआर्क, बी फार्मा, बीसीए, बीएससी (ऑनर्स), बीए (ऑनर्स) और 11 डिप्लोमा प्रदान किए गए। इसके अलावा विभिन्न विषयों के कुल 26 मेधावी छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर पदक से सम्मानित किया गया। जबकि राहुल अधिकारी को शिक्षा, खेल, अनुसंधान और उद्यमिता के क्षेत्र में समग्र योगदान और उत्कृष्टता के लिए नवीन अग्रवाल मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। वहीं, सिद्धार्थ शर्मा को विशिष्ट पूर्व छात्र के सम्मान से नवाजा गया। समारोह में विवि के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, एन. रविशंकर, कुलपति प्रो. जी रघुराम, डॉ. प्रद्युम्न पांडे, अश्वथी वेणुगोपाल समेत विवि के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed